Google Analytics —— Meta Pixel

Police-Naxal encounter : मुठभेड़ में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता, 8 लाख का इनामी नक्सली ढेर

Police-Naxal encounter : कांकेर जिले के थाना परतापुर अंतर्गत ग्राम गेड़ाबेड़ा जंगल पहाड़ी क्षेत्र में मंगलवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ (Police-Naxal encounter) हुई। इस संयुक्त कार्रवाई में डीआरजी (DRG) और बीएसएफ (BSF) जवानों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 8 लाख रुपये के इनामी नक्सली को मार गिराया।

यह भी पढ़े :- Asia Cup 2025: भारत ने UAE को 9 विकेट से हराया, 27 गेंद में चेज कर रचा इतिहास

मुठभेड़ और बरामद सामग्री

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर आई.के. एलिसेला ने बताया कि 7 सितंबर से कांकेर-नारायणपुर सीमावर्ती जंगल क्षेत्र में संयुक्त सर्चिंग अभियान चल रहा था। 9 सितंबर को परतापुर थाना क्षेत्र में नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में एक पुरुष नक्सली ढेर हो गया।

घटनास्थल की तलाशी में पुलिस ने बरामद किए:

1 नग .303 रायफल
1 वॉकी-टॉकी सेट
अन्य नक्सली सामग्री

मारे गए नक्सली की पहचान PLGA मिलिट्री कंपनी नंबर-05 के सदस्य मासा के रूप में हुई है, जिस पर 8 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस अधिकारियों की संयुक्त जानकारी

आईजी बस्तर रेंज सुंदरराज पी.
डीआईजी कांकेर रेंज अमित तुकाराम कामले
बीएसएफ डीआईजी विपुल मोहन बाला
एसएसपी कांकेर आई.के. एलिसेला

इन अधिकारियों ने संयुक्त रूप से बताया कि यह सफलता सुरक्षा बलों की लगातार और रणनीतिक सर्चिंग ऑपरेशंस का परिणाम है।

नक्सलियों से अपील

आईजी सुंदरराज पी. ने कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और प्रतिकूल मौसम के बावजूद सुरक्षा बल बस्तर में शांति बहाली और जनता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने नक्सलियों से हिंसा छोड़कर सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ उठाने और मुख्यधारा से जुड़ने की अपील की। (Police-Naxal encounter)

Back to top button
error: Content is protected !!