Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में ऑपरेशन कालनेमि लागू करने की मांग तेज, धार्मिक भेष में ठगी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की अपील

Operation Kalanemi: छत्तीसगढ़ में धार्मिक आस्था से खिलवाड़ कर साधु-संतों का भेष धारण कर ठगी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। इसे लेकर अखिल भारतीय संघ के अध्यक्ष महामंडलेश्वर सर्वेश्वर दास ने बिलासपुर में प्रेस वार्ता लेकर “ऑपरेशन कालनेमि” शुरू करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जैसे त्रेतायुग में असुर कालनेमि ने साधु का भेष धारण कर प्रभु श्रीराम के दूत हनुमान को भ्रमित करने का प्रयास किया था, वैसे ही आज समाज में कुछ लोग धार्मिक वेष धारण कर अपराध और पाखंड फैला रहे हैं। वार्ता में कहा गया कि छत्तीसगढ़ मां कौशिल्या की जन्मभूमि और भगवान श्रीराम के ननिहाल के रूप में पूरे देश में आस्था का केंद्र है। ऐसे में यहां छद्मवेशियों की गतिविधियां आस्था के साथ धोखा है।

मुख्य मांगें

  • फर्जी आधार कार्ड धारियों की जांच कर कार्रवाई।
  • साधु-संत का भेष धारण करने वालों का अनिवार्य पंजीयन।
  • धर्मांतरण कर लाभ उठाने वालों को अनुदानों से वंचित करना।
  • सनातन स्थलों पर विधर्मियों की नियुक्ति पर रोक। (Operation Kalanemi)

यह भी पढ़ें:- कोरबा के बनखेता गांव की आंगनबाड़ी में बच्चों से धुलवाए गए जूठे बर्तन, लचर व्यवस्था हुई उजागर

प्रेस वार्ता में यह भी कहा गया कि समाज को सजग और संगठित रहना होगा, ताकि आस्था के नाम पर किसी भी प्रकार की ठगी और पाखंड न फैल सके। बता दें कि उत्तराखंड में “ऑपरेशन कालनेमि” के तहत अब तक 82 फर्जी साधु-संतों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई विशेष रूप से कांवड़ यात्रा और चार धाम यात्रा के समय नियोजित वातावरण में की गई थी। देहरादून और हरिद्वार के आसपास पुलिस ने संदिग्ध साधुओं की पहचान कर गिरफ्तारी की, जिनमें कुछ बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल हैं। उत्तराखंड राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि धर्म का गलत इस्तेमाल करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सरकार ने साज-समान और साधु-संतों के पहचान और सत्यापन की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए हैं। (Operation Kalanemi)

Back to top button
error: Content is protected !!