Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में नहीं थम रहे सड़क हादसे, जगदलपुर में बोलेरो-कार भिड़ंत के बाद लगी भीषण आग, दो युवकों की जिंदा जलकर मौत

Road Accidents in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। ताजा मामला जगलपुर के किलेपाल गांव के पास का है, जहां बोलेरो और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन धधक उठे। कार में सवार तीन में से एक युवक किसी तरह बाहर निकलकर जान बचाने में सफल रहा। जबकि दो युवक कार से बाहर नहीं निकल पाए और जिंदा जल गए। बोलेरो चालक बाल-बाल बच गया। दमकल ने आग बुझाई, लेकिन तब तक दोनों वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो चुके थे।

यह भी पढ़ें:- शर्मनाक! रायपुर में ‘न्यूड पार्टी’ का पोस्टर वायरल, पुलिस जांच में जुटी

दूसरी घटना भी जगदलपुर से है जहां तोकापाल के बेढागुड़ा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। मृतिका की पहचान खंडियापाल की रहने वाली संगीता कश्यप के रूप में हुई है, जो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थी। घटना के समय वह ड्यूटी से लौटकर घर जा रही थी। परपा पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरा हादसा दंतेवाड़ा में हुआ है, जहां बारसूर-गीदम मार्ग पर उपेट के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से एक महिला की मौके पर मौत हो गई। वहीं दो पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। (Road Accidents in Chhattisgarh)

खड़ी ट्रक से टकराई बाइक, एक की मौत

राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला और तत्काल बारसूर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। रायगढ़ के खरसिया एनएच मार्ग पर बाइक सवार दो युवक खड़े ट्रक से जा टकराए, जिसमें नरेंद्र कश्यप नाम के युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है और खरसिया सिविल अस्पताल में भर्ती है। हादसे के दौरान पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल भिजवाया। (Road Accidents in Chhattisgarh)

बिजली गिरने से युवक की मौत

बीजापुर जिले के कोटेर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 29 साल के गोपाल गायता की मौत हो गई। युवक खेत गया था, तभी गरज-चमक के बीच बिजली गिर गई। ग्रामीणों ने अगले दिन दोपहर शव को बरामद किया। घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। इधर, कांकेर में लगातार बारिश से आकमेटा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। नदी किनारे खड़ी दो मोटर साइकिल तेज बहाव में बह गईं। करीब 5 घंटे बाद एक मोटर साइकिल बरामद की गई, जबकि दूसरी की तलाश जारी है। (Road Accidents in Chhattisgarh)

Back to top button
error: Content is protected !!