Google Analytics —— Meta Pixel

गाय का हैरतअंगेज कारनामा: कुत्तों से बचने छप्पर पर चढ़ गई

आदिलाबाद (तेलंगाना)। जिले के निराला गांव में मंगलवार को एक अजीबोगरीब घटना ने सभी को चौंका दिया। आवारा कुत्तों से बचने की कोशिश में एक गाय इतनी ऊँचाई पर छलांग लगा बैठी कि सीधे एक घर के छप्पर पर चढ़ गई। यह नजारा देख गांववाले हैरान रह गए।

यह भी पढ़े :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन: राष्ट्रपति मुर्मू ने दी शुभकामनाएं, ट्रंप ने किया फोन

कैसे हुआ वाकया

गांव के लोगों के मुताबिक, कुत्तों का झुंड गाय के पीछे पड़ गया था। जान बचाने के लिए गाय लगातार दौड़ती रही और अचानक उछलकर एक घर की छत पर पहुंच गई। ग्रामीणों को डर सताने लगा कि कहीं गाय के वजन से छप्पर टूट न जाए।

वीडियो हुआ वायरल

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें साफ दिख रहा है कि गाय छप्पर पर खड़ी है और नीचे ग्रामीण उसे सुरक्षित उतारने की कोशिश कर रहे हैं।

लोगों की प्रतिक्रियाएँ

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएँ दे रहे हैं। कोई इसे चौंकाने वाला मान रहा है तो कोई मजाकिया अंदाज में कमेंट कर रहा है। वहीं कई यूजर्स यह जानना चाह रहे हैं कि आखिरकार गाय को सुरक्षित नीचे कैसे उतारा गया।

Back to top button
error: Content is protected !!