प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन: राष्ट्रपति मुर्मू ने दी शुभकामनाएं, ट्रंप ने किया फोन

Narendra Modi Birthday : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 75 वर्ष के हो गए हैं। उनके जन्मदिन पर पूरे देशभर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जश्न मनाया। इस मौके पर देश-विदेश से नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने पीएम मोदी को शुभकामनाएं दीं।
यह भी पढ़े :- Big Breaking: हथियार छोड़ने को तैयार नक्सली, सरकार से शांति वार्ता की पेशकश
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी बधाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का फोन
पीएम मोदी को बधाई देने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जन्मदिन से एक दिन पहले फोन किया। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ट्रूथ पर लिखा –
“अभी-अभी अपने मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर अच्छी बातचीत हुई। मैंने उन्हें जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। वे बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।”
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का संदेश
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक्स पर पोस्ट किया –
“विश्व के सबसे लोकप्रिय राजनेता, नये भारत के शिल्पकार, यशस्वी प्रधानसेवक आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिवस की आत्मीय बधाई। ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के ध्येय के साथ पीएम मोदी जी ने भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में कई युगांतरकारी कदम उठाए हैं।”
केंद्रीय मंत्रियों की शुभकामनाएं
पीयूष गोयल ने कहा— “75 वर्ष का बेदाग और राष्ट्र के प्रति समर्पित जीवन प्रधानमंत्री मोदी ने देश को समर्पित किया है। भगवान उन्हें दीर्घायु दें।”
हरदीप सिंह पुरी ने कहा- “मेरा सौभाग्य है कि 8 वर्षों से पीएम मोदी की टीम का हिस्सा हूं। आज देशभर के गुरुद्वारों में उनके दीर्घायु और स्वास्थ्य के लिए अरदास हो रही है।”
गुरुद्वारा बंगला साहिब में अरदास
दिल्ली में गुरुद्वारा बंगला साहिब में भी प्रधानमंत्री मोदी के लंबे जीवन और अच्छे स्वास्थ्य के लिए अरदास की गई। दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा-
“हमने अरदास में यही प्रार्थना की कि परमात्मा प्रधानमंत्री मोदी को दीर्घायु दें और देश सेवा की ऊर्जा प्रदान करें। (Narendra Modi Birthday)
पीएम मोदी के जन्मदिन पर पूरा देश उत्सव में डूबा हुआ है, वहीं विदेशों से भी उन्हें शुभकामनाओं की बाढ़ मिली है। (Narendra Modi Birthday)



