मुख्यमंत्री 18 सितंबर को करेंगे रायपुर-राजिम-रायपुर मेमू पैसेंजर नई सेवा का शुभारंभ

Raipur Rajim Raipur MEMU: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 18 सितंबर को रायपुर-राजिम-रायपुर मेमू पैसेंजर नई सेवा का शुभारंभ राजिम रेलवे स्टेशन से सुबह 10:30 बजे करेंगे। इस अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल और रूपकुमारी चौधरी, विधायक इंद्रकुमार साहू और रोहित साहू की उपस्थिति रहेंगे। रायपुर-राजिम-रायपुर मेमू पैसेंजर नई सेवा से यात्रियों को सुगम, सुलभ और किफायती यात्रा का विकल्प उपलब्ध होगा।
यह भी पढ़ें:- घुसपैठियों के दम पर चुनाव तना चाहते हैं राहुल बाबा: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
ग्रामीण अंचलों से राजधानी रायपुर का आवागमन ज्यादा सुविधाजनक बनेगा। राजधानी आने वाले विद्यार्थी, नौकरीपेशा वर्ग और व्यापारी वर्ग के लिए यह ट्रेन विशेष रूप से उपयोगी होगी। इसके साथ ही इस नई सेवा से छत्तीसगढ़ के प्रयाग-राजिम तक सीधी रेल पहुंच सुनिश्चित होगी, जिससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। (Raipur Rajim Raipur MEMU)
जानिए क्या है टाइमिंग
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल से मिली जानकारी के अनुसार रायपुर और अभनपुर के मध्य संचालित रायपुर-अभनपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर ट्रेन का परिचालन अब राजिम तक विस्तार किया जा रहा है। 19 सितंबर 2025 से नियमित समय-सारणी के अनुसार गाड़ी संख्या 68766/68767 रायपुर-राजिम-रायपुर मेमू पैसेंजर प्रतिदिन दोनों छोर से राजिम और रायपुर से संचालित होगी। इस ट्रेन में 06 सामान्य श्रेणी के डिब्बे और 02 पावरकार सहित कुल 08 कोच होंगे। (Raipur Rajim Raipur MEMU)



