PM मोदी को देश-दुनिया के नेता, अभिनेता और खिलाड़ियों ने दी बधाई, पढ़ें पूरी खबर

PM Modi Birthday Wishes: PM नरेंद्र मोदी को देश और दुनिया के नेता, अभिनेता और खिलाड़ियों ने जन्मदिन की बधाई दी है। रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर ओडिशा के पुरी में रेत की कलाकृति बनाई। इस दौरान उन्होंने कह कि पूरी दुनिया देख रही है कि भारत कैसे प्रगति कर रहा है और देश कैसे विकसित हो रहा है। हम प्रधानमंत्री मोदी को देश को आगे बढ़ाने के लिए उनके काम के लिए नमन करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर 750 कमल के फूलों का उपयोग करके यह रेत कला बनाई गई है। अभिनेत्री आलिया भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आपका नेतृत्व हमारे महान राष्ट्र के भविष्य को आकार देता रहे और हमें और भी ज्यादा प्रगति की ओर ले जाए।
यह भी पढ़ें:- मुख्यमंत्री 18 सितंबर को करेंगे रायपुर-राजिम-रायपुर मेमू पैसेंजर नई सेवा का शुभारंभ
एक्टर शाहरुख खान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मैं उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। एक छोटे से शहर से वैश्विक मंच तक का आपका सफर बेहद प्रेरणादायक रहा है। इस सफर में आपका अनुशासन, कड़ी मेहनत और देश के प्रति समर्पण दिखाई देता है। 75 साल की उम्र में आपकी ऊर्जा हम जैसे युवाओं को भी पीछे छोड़ देती है। मैं प्रार्थना करता हूं कि आप हमेशा स्वस्थ, तंदुरुस्त और खुश रहें। एक्टर आमिर खान ने कहा कि आपको जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं। देश के विकास में आपके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। इस खुशी के मौके पर हम आपकी लंबी उम्र की कामना करते हैं और यह भी कामना है कि भगवान आपको शक्ति दे और आप देश को प्रगति के पथ पर आगे ले जाएं। (PM Modi Birthday Wishes)

अभिनेता मुकेश ऋषि ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी को उनके जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं देता हूं और कामना करता हूं कि उनका स्वास्थ्य और फिटनेस बहुत अच्छा रहे क्योंकि वह देश को पहले स्थान पर देखना चाहते हैं। मैं उन्हें काम में जो ऊर्जा लगाते हुए देखता हूं और जिस तरह से वह देश के लिए कभी भी कहीं भी जाने के लिए तैयार रहते हैं, वह उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि है। इसरो के पूर्व अध्यक्ष के. सिवन ने कहा कि PM मोदी एक दूरदर्शी नेता हैं, जो कठिन समय में लोगों की गहरी परवाह करते हैं। पिछले 10 सालों में उनके नेतृत्व में, भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम अभूतपूर्व रूप से विकसित हुआ है, और उन्होंने भारत के अपने अंतरिक्ष स्टेशन के विकास का रोडमैप तैयार किया है। (PM Modi Birthday Wishes)

अनुपम खेर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपको आपके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं और बहुत बहुत बधाई। प्रभु आपको लंबी और स्वस्थ आयु प्रदान करे। आप आने वाले बहुत सालों तक ऐसी ही उदारता, दृढ़ता, कुशलता, एकाग्रता, और निस्वार्थ भावना से देश का नेतृत्व करें। मेरी मां भी आपको ढेर सारा प्यार भेज रही है। वो तो कह रही थी कि उनकी आपसे बात भी करा दूं। आपकी माता जी की अनुपस्थित में आपको वो आशीर्वाद देगी। डॉ. कुमार विश्वास ने कहा कि भारत की नवीन संकल्पना के अनथक शिल्पकार, पक्ष-प्रतिपक्ष की प्राणवायु, हिंदी कविता, कला और संस्कृति के प्रबल संरक्षक, राष्ट्र के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीको जन्मदिन पर अक्षर शुभकामनाएं। आपके माध्यम से यह देश अपनी अस्मिता को यूं ही प्रांजल रखे, मां वागीश्वरी से यही प्रार्थना है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा कि भारत के समस्त व्यापारिक समुदाय, रिलायंस परिवार और अंबानी परिवार की ओर से मैं प्रधानमंत्री मोदी को अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूं। यह कोई संयोग नहीं है कि मोदी जी का अमृत महोत्सव भारत के अमृत काल में आ रहा है। मेरी हार्दिक इच्छा है कि जब स्वतंत्र भारत 100 वर्ष का हो जाए, तब भी मोदी जी भारत की सेवा करते रहें। आध्यात्मिक गुरु जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि मोदी की सफलता का सबसे बड़ा कारण समय का सम्मान है। ‘विकसित भारत’ उनका ही काम है। नरेंद्र मोदी से मेरी दोस्ती उस समय से है जब आडवाणी जी ने रथ यात्रा निकाली थी। जब हम मिलते हैं तो दो दोस्तों के बीच की मुलाकात होती है, प्रधानमंत्री और जगद्गुरु के रूप में नहीं। जब भी हम मिलते हैं, राष्ट्र के संदर्भ में…। (PM Modi Birthday Wishes)

शतरंज के ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानंद ने कहा कि मैंने उनके साथ अपनी दोनों मुलाकातों का भरपूर आनंद लिया। ऐसा लगा जैसे हम किसी ऐसे व्यक्ति से बात कर रहे हों जिसे हम पहले से जानते हों। यह अद्भुत है कि कैसे वह हर व्यक्ति को याद रखते हैं और उनके बारे में जानते हैं। वह सभी से जुड़ पाते हैं। वहीं अर्जेंटीना के सुपरस्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने PM मोदी को जन्मदिन पर 2022 फीफा वर्ल्ड कप की साइन की हुई जर्सी भेजी है। वहीं हॉलीवुड सिंगर मैरी मिलबन ने PM नरेंद्र मोदी के लिए गाना गाया। साथ ही इटली की PM मेलोनी ने भी PM मोदी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आपकी शक्ति, आपका दृढ़ संकल्प और लाखों लोगों का नेतृत्व करने की क्षमता प्रेरणादायक है। मित्रता और सम्मान के साथ, मैं आपके सेहत की कामना करती हूं ताकि आप भारत को एक उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जा सकें और दोनों राष्ट्रों के बीच संबंधों को और मजबूत कर सकें। (PM Modi Birthday Wishes)




