Google Analytics —— Meta Pixel

आज से राजिम तक दौड़ेगी नई मेमू पैसेंजर ट्रेन, CM विष्णुदेव साय करेंगे शुभारंभ

नवापारा राजिम। लंबे इंतजार के बाद आज गुरुवार को प्रदेशवासियों को नई रेल सुविधा मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह 10 बजे नयापारा-राजिम रेलवे स्टेशन से राजिम–रायपुर मेमू ट्रेन (गाड़ी संख्या 68760/68761 एवं 68762/68763) का शुभारंभ करेंगे।

यह भी पढ़े :- भव्य महाआरती में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

पहले यह मेमू ट्रेन रायपुर से अभनपुर तक ही संचालित होती थी, लेकिन अब इसका परिचालन राजिम तक बढ़ाया जा रहा है। नई सेवा से राजिम व आसपास के क्षेत्र के यात्रियों को रायपुर आने-जाने में बड़ी सहूलियत होगी।

शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय के साथ वन एवं परिवहन मंत्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी, राजिम विधायक रोहित साहू, अभनपुर विधायक इन्द्र कुमार साहू, जिला पंचायत रायपुर अध्यक्ष नवीन कुमार अग्रवाल, गरियाबंद जिला पंचायत अध्यक्ष गौरी शंकर कश्यप, नवापारा पालिका अध्यक्ष श्रीमती ओम कुमारी संजय साहू तथा राजिम नगर पंचायत अध्यक्ष महेश यादव सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

मंडल रेल प्रबंधक ने नगरवासियों और अंचलवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस ऐतिहासिक अवसर का हिस्सा बनें।

Back to top button
error: Content is protected !!