33 करोड़ में बिकी ‘आत्मा’: महिला ने खून से लिखा कॉन्ट्रैक्ट, खरीदार भी हैरान

Russia Soul Deal: रूस से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने कथित तौर पर अपनी आत्मा (soul) को 33 करोड़ रुपये (4 मिलियन डॉलर) में बेच दिया। हैरानी की बात यह है कि यह सौदा किसी मज़ाक में नहीं, बल्कि खून से लिखे अनुबंध (Russia Soul Deal) के जरिए हुआ।
यह भी पढ़े :- आज से राजिम तक दौड़ेगी नई मेमू पैसेंजर ट्रेन, CM विष्णुदेव साय करेंगे शुभारंभ
कैसे हुआ अजीब सौदा?
ब्रिटिश मीडिया डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Vkontakte पर दिमित्री नामक व्यक्ति ने मज़ाकिया लहजे में पोस्ट किया था कि वह किसी की आत्मा खरीदना चाहता है। शुरुआत में इसे लोग मज़ाक समझते रहे, लेकिन करीना नाम की महिला ने इस ऑफर को गंभीरता से लिया और अपनी आत्मा बेचने को तैयार हो गई।
दोनों के बीच खून से लिखे और साइन किए गए कॉन्ट्रैक्ट पर सौदा हुआ। इसके बाद दिमित्री ने अनुबंध की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा –
“मैंने अभी अपनी पहली आत्मा खरीदी है। यह खून से साइन हुआ कॉन्ट्रैक्ट है। मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मैं डेवी जोन्स हूं।”
महिला ने पैसे का क्या किया?
करीना ने बताया कि इस सौदे पर उन्हें कोई पछतावा नहीं है। उनके खाते में पैसे आने के बाद उन्होंने उससे Labubu गुड़ियों का कलेक्शन और मशहूर गायिका नादेज़्दा काडिशेवा के कॉन्सर्ट का टिकट खरीदा।
वहीं, दिमित्री का कहना है कि उन्होंने यह ऑफर मज़ाक में डाला था। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि कोई इसे गंभीरता से लेगा। अब वे खुद सोच में हैं कि खरीदी गई “आत्मा” का करें क्या।
सामाजिक और मनोवैज्ञानिक पहलू
इस पूरे मामले ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है।
- कुछ लोग इसे पब्लिसिटी स्टंट मान रहे हैं।
- कईयों के अनुसार, आत्मा जैसी अमूर्त और पवित्र चीज़ को खरीदना-बेचना आस्था का मज़ाक है।
- कानूनी रूप से भी ऐसा सौदा मान्य नहीं है।
विशेषज्ञों का मानना है कि पैसे और प्रसिद्धि की चाह इंसान को अजीब और गैर-ज़रूरी कदम उठाने पर मजबूर कर सकती है। (Russia Soul Deal)



