Asia Cup 2025 Points Table: सुपर-4 में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश की एंट्री
Asia Cup 2025 Points Table : एशिया कप 2025 के सुपर-4 की तस्वीर साफ हो गई है। ग्रुप-ए से भारत और पाकिस्तान की टीमें पहले ही अगले दौर में पहुंच चुकी थीं। अब ग्रुप-बी से श्रीलंका और बांग्लादेश ने भी जगह बना ली है। अफगानिस्तान का सफर लीग स्टेज पर ही समाप्त हो गया। (Asia Cup 2025 Points Table)
यह भी पढ़े :- School holidays in Chhattisgarh : स्कूलों में 64 दिन की छुट्टियां तय: 29 सितंबर से शुरू होगा दशहरा अवकाश
श्रीलंका ने किया क्वालीफाई, अफगानिस्तान बाहर
ग्रुप-बी के आखिरी लीग मैच में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराकर बाहर का रास्ता दिखा दिया। इस जीत के साथ श्रीलंका अंकतालिका में टॉप पर रहा और बांग्लादेश को भी सुपर-4 का टिकट मिल गया। (Asia Cup 2025 Points Table)
- श्रीलंका – 3 मैच, 3 जीत, 6 अंक (पहला स्थान)
- बांग्लादेश – 3 मैच, 2 जीत, 4 अंक (दूसरा स्थान)
- अफगानिस्तान – 3 मैच, 1 जीत, 2 अंक (तीसरा स्थान)
- हॉन्गकॉन्ग – 3 मैच, 0 जीत, 0 अंक (चौथा स्थान)
भारत और पाकिस्तान पहले ही कर चुके थे क्वालीफाई
ग्रुप-ए से भारत और पाकिस्तान की टीमें सुपर-4 में पहुंच गई थीं।
- भारत – पाकिस्तान और UAE को हराकर क्वालीफाई (ओमान के खिलाफ आखिरी लीग मैच बाकी)।
- पाकिस्तान – ओमान और UAE को हराकर अगले दौर में पहुंचा।
- UAE – 1 जीत के साथ तीसरे स्थान पर।
- ओमान – अब तक बिना जीत के आखिरी स्थान पर।
सुपर-4 का शेड्यूल
- 20 सितंबर – श्रीलंका बनाम बांग्लादेश (दुबई)
- 21 सितंबर – भारत बनाम पाकिस्तान (अबू धाबी)



