बिलासपुर हाईकोर्ट की सख्ती, सरकारी अस्पतालों में जंग लगे ब्लेड्स और रीएजेंट की कमी पर सरकार से मांगा जवाब

Mahasamund District Hospital: छत्तीसगढ़ के सरकारी अस्पतालों में घटिया क्वालिटी की सर्जिकल सामग्री की सप्लाई और रीएजेंट की कमी को लेकर हाईकोर्ट ने गंभीर रुख अपनाया है। गुरुवार को हुई सुनवाई में चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच ने सरकार से विस्तृत जवाब मांगा। सुनवाई के दौरान शासन की ओर से जानकारी दी गई कि सभी जंग लगे और खराब सर्जिकल ब्लेड्स को वापस मंगवा लिया गया है। साथ ही यह भी बताया गया कि अब रीएजेंट की खरीदी सीधे खुले बाजार से की जा रही है, जिससे जांच और इलाज प्रभावित न हों।
यह भी पढ़ें:- Asia Cup 2025 Points Table: सुपर-4 में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश की एंट्री
दरअसल, मामला उस समय सामने आया जब महासमुंद मेडिकल कॉलेज सह जिला अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में 50 से अधिक सर्जिकल ब्लेड्स जंग लगे पाए गए थे। इस पर नर्सिंग स्टाफ ने अधीक्षक को लिखित शिकायत दी थी और इन्हें मरीजों के लिए जानलेवा बताया था। मामले के उजागर होते ही हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए जनहित याचिका पर सुनवाई शुरू की। प्रदेशभर में सरकारी अस्पतालों की सप्लाई व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। खासकर बिलासपुर जिला अस्पताल में रीएजेंट की कमी की शिकायतें सामने आई थी। (Mahasamund District Hospital)

इस पर छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कॉरपोरेशन लिमिटेड (CGMSCL) ने कोर्ट को भरोसा दिलाया कि अब जरूरत की सामग्री सीधे खुले बाजार से खरीदी जा रही है, ताकि मरीजों के इलाज में कोई बाधा न आए। हाईकोर्ट ने मामले को गंभीर मानते हुए शासन से कहा है कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अगली सुनवाई में विस्तृत रिपोर्ट पेश की जाए। (Mahasamund District Hospital)



