Google Analytics —— Meta Pixel

अपने ही बेटे के हाथों पिता की निर्मम हत्या, जशपुर में दिल दहला देने वाली वारदात

Murder in Jashpur: जशपुर जिले के आगडीह गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कलयुगी बेटे ने मामूली विवाद में अपने ही पिता की पत्थर से मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात 17 सितंबर की रात लगभग 11 बजे की है। मृतक की पहचान 55 साल के बंधु राम के रूप में हुई है, जो मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वहीं उसका 25 साल का बेटा दीपक राम कोई काम नहीं करता था और दिनभर दोस्तों के साथ घूमता-फिरता और शराब का सेवन करता था।

यह भी पढ़ें:- ट्रेन की चेन खींचने पर 15 साल चली कानूनी लड़ाई, हाईकोर्ट ने TTE को दी बड़ी राहत

परिवार के मुताबिक पिता और बेटे के बीच आए दिन विवाद होते रहते थे। मृतक के छोटे भाई रविशंकर राम ने पुलिस को बताया कि दीपक राम अक्सर अपने पिता के साथ मारपीट करता था। 17 सितंबर की रात भी दोनों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक हो गई। गुस्से में आकर दीपक राम ने फर्श पर पड़े भारी पत्थर से अपने पिता के सिर, नाक और कनपटी पर जोरदार हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शव गांव के ही एक व्यक्ति के घर के सामने खून से लथपथ हालत में पाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। रिपोर्ट में सिर और कनपटी पर गहरी चोट को मौत का कारण बताया गया है। (Murder in Jashpur)

जांजगीर-चांपा में हत्या की नीयत से हमला

पूछताछ में आरोपी दीपक राम ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसके पिता उसे बार-बार काम करने के लिए कहते थे और ताने मारते थे, जिससे वह मानसिक तनाव में था। उसी गुस्से में आकर उसने पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पत्थर को भी जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इधर, जांजगीर-चांपा के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में भी एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां हत्या की नीयत से किए गए जानलेवा हमले के दो फरार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों आदतन बदमाश हैं और पुलिस रिकॉर्ड में निगरानी और गुंडा बदमाश के तौर पर दर्ज हैं। (Murder in Jashpur)

क्या है मामला 

घटना रेत-गिट्टी के कमीशन को लेकर हुए विवाद से जुड़ी है। इस विवाद में आरोपियों ने लाठी, डंडा, तलवार और चाकू जैसे घातक हथियारों से प्रार्थी पर जानलेवा हमला कर दिया था। शोर सुनकर गांववाले मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दोनों फरार बदमाशों को दबोच लिया और जुलूस के रूप में पूरे जांजगीर टाउन में घुमाया। अब तक इस मामले में कुल 5 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। (Murder in Jashpur)

Back to top button
error: Content is protected !!