Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh Crimes News : नामदेव दंपति का शेयर मार्केट फ्रॉड, 10-12 करोड़ की ठगी का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh Crimes News/ भिलाई नगर। शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ दुर्ग पुलिस ने किया। दो फर्जी कंपनियों ‘निशा बिजनेस कंसल्टेंट प्रा. लि.’ (सूर्या मॉल) और ‘यूनिक इन्वेस्टमेंट साल्यूशन’ (सुपेला चौक) के माध्यम से निवेशकों को 20-40% लाभ का लालच देकर कुल 10-12 करोड़ रुपये हड़पने का मामला सामने आया।

यह भी पढ़े :- दूसरे देशों पर निर्भरता हमारा सबसे बड़ा दुश्मन है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

मुख्य आरोपी स्नेहांशु नामदेव, उनकी पत्नी डाली नामदेव और अन्य तीन सहयोगी निशा मानिकपुरी, धातरी कोसरे और शुभम गुप्ता को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस कार्रवाई और बरामदगी

आरोपीगण ने निवेशकों को फर्जी दस्तावेज और मिरर इमेज कंप्यूटर-generated दस्तावेज भेजकर विश्वास जीतने के बाद पैसा हड़पा।

बरामद संपत्ति में टाटा कर्व कार, हार्ले डेविडसन बाइक, स्कूटी, सोने-चांदी के जेवरात, महंगे मोबाइल और लगभग 1 करोड़ रुपये की नगदी शामिल हैं।

इसके अलावा, जप्त किए गए दस्तावेजों में बैंक चेकबुक, पासबुक, निवेश रजिस्टर और लैपटॉप शामिल हैं।

जिला पुलिस प्रवक्ता एवं नगर पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि प्रार्थी करण शर्मा की शिकायत पर FIR दर्ज कर मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जांच में यह पता चला कि गिरोह ने निवेशकों से पैसा इकट्ठा कर उसे शेयर बाजार में निवेश नहीं किया बल्कि अपने निजी उपयोग के लिए करोड़ों की संपत्ति और वाहन खरीदे। (Chhattisgarh Crimes News)

गिरफ्तार आरोपी

  • स्नेहांशु नामदेव, 37 वर्ष, साईविला, जंजगिरी
  • डाली नामदेव, 35 वर्ष, पत्नी स्नेहांशु
  • निशा मानिकपुरी, 26 वर्ष, विजय नगर, दुर्ग
  • धातरी कोसरे, 24 वर्ष, डीपाकेट मरोदा, भिलाई
  • शुभम गुप्ता, 25 वर्ष, कृपाल नगर, कोहका

पुलिस ने कहा कि सभी आरोपियों के खिलाफ आगामी कानूनी कार्रवाई जारी है। (Chhattisgarh Crimes News)

Back to top button
error: Content is protected !!