Google Analytics —— Meta Pixel

IND vs PAK Asia Cup 2025 : ‘200 रन बनाकर भी हारते’ : शोएब अख्तर ने पाक टीम को जमकर खरी-खोटी सुनाई

IND vs PAK Asia Cup 2025 : एशिया कप सुपर 4 में भारत ने पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में हराया। भारत की ओपनिंग जोड़ी अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने 105 रन की तूफानी साझेदारी करते हुए भारत को 18.5 ओवर में 4 विकेट खोकर जीत दिलाई।

यह भी पढ़े :- नेतन्याहू का संदेश: आतंक को पुरस्कार नहीं मिलेगा, फिलीस्तीनी राज्य नहीं बनेगा

पूर्व पाकिस्तानी तेज़ गेंदबाज शोएब अख्तर ने मैच के बाद टीवी शो पर पाकिस्तान की टीम को जमकर खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की बॉलिंग लाइनअप इतनी कमजोर थी कि 200 रन बनाकर भी टीम हारती, और कोई गेंदबाज उन्हें डिफेंड नहीं कर सकता था।

शोएब ने सैम अयूब, फहीम और मेन बॉलर अबरार की गेंदबाजी को निशाना बनाते हुए कहा, “आपकी गेंदबाजी लाइनअप इस काबिल ही नहीं थी। हारिस राऊफ ने भी किसी बल्लेबाज को आउट नहीं किया। भारतीय बल्लेबाज खुद ही गलती कर आउट हुए।”

उन्होंने भारतीय टीम की तुलना करते हुए कहा, “अगर जो अभिषेक शर्मा मैदान पर कुछ देर और रहते, तो मैच 5 ओवर पहले ही खत्म हो जाता। संजू सैमसन की जगह केएल राहुल को होना चाहिए था। इसी वजह से मैच 19वें ओवर तक गया। (IND vs PAK Asia Cup 2025)

शोएब अख्तर की इस टिप्पणी ने पाकिस्तानी टीम को सरेआम बेइज्जत कर दिया और मैच की आलोचना को और भी तेज कर दिया। (IND vs PAK Asia Cup 2025)

Back to top button
error: Content is protected !!