Google Analytics —— Meta Pixel

बिना हमला किए हमें वापस मिलेगा PoK: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Rajnath Singh on PoK: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मोरक्को की राजधानी रबात में भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की। इस दौरान भारतीय समुदाय ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सशस्त्र बलों की निर्णायक कार्रवाई की सराहना की। रक्षा मंत्री ने दोहराया कि पहलगाम में निर्दोष भारतीयों पर हुए कायरतापूर्ण हमले का जवाब देने के लिए सशस्त्र बलों को पूरी आजादी दी गई थी। देश के दृढ़ लेकिन संयमित दृष्टिकोण का वर्णन करने के लिए रामचरितमानस का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि भारत की कार्रवाई सोची-समझी और आक्रामक नहीं थी। हमने धर्म देख कर नहीं, कर्म देख कर मारा है। रक्षा मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) भारत को बिना किसी लड़ाई या हमले के अपने आप मिल जाएगा। PoK के लोग खुद आजादी की मांग कर रहे हैं और एक दिन वे कहेंगे मैं भी भारत हूं। 

यह भी पढ़ें:- IND vs PAK Asia Cup 2025 : ‘200 रन बनाकर भी हारते’ : शोएब अख्तर ने पाक टीम को जमकर खरी-खोटी सुनाई

रक्षा मंत्री का यह बयान उस समय पर आया है, जब विपक्ष केंद्र सरकार पर आरोप लगा रहा है कि हमने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान PoK को कब्जाने का मौका गंवा दिया गया। उस समय भारतीय वायुसेना ने कई पाकिस्तानी फाइटर जेट गिराए थे, लेकिन सरकार ने सीजफायर मान लिया। रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि हमारी सरकार भविष्य में भी किसी भी आतंकी कार्रवाई का कड़ा जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह सिर्फ एक ठहराव है, ऑपरेशन सिंदूर दोबारा शुरू हो सकता है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सीमा पर नहीं, बल्कि 100 किमी अंदर जाकर आतंकी ठिकाने तबाह किए गए। जैश-ए-मोहम्मद का एक बड़ा आतंकी कह रहा था कि मसूद अजहर के परिवार को भारत ने तबाह कर दिया। (Rajnath Singh on PoK)

रक्षा मंत्री ने कहा कि PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक और भू-राजनीतिक चुनौतियों के बावजूद भारत दुनिया की 11वीं से चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और जल्द ही शीर्ष तीन में शामिल होने के लिए तैयार है। रक्षा मंत्री ने भारत के डिजिटल परिवर्तन, ज्ञान अर्थव्यवस्था में तेज प्रगति और एक दशक पहले 18 यूनिकॉर्न से 118 तक स्टार्टअप्स की संख्या में हुई वृद्धि का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत के रक्षा उद्योग ने 1.5 लाख करोड़ रुपये के उत्पादन और 100 से अधिक देशों को 23,000 करोड़ रुपए से ज्यादा के रक्षा निर्यात की उपलब्धि हासिल की है। रक्षा मंत्री राजनाथ ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत, समर्पण और ईमानदारी की तारीफ की। साथ ही उन्होंने विश्व धर्म संसद में स्वामी विवेकानंद के शब्दों को याद करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में, चरित्र ही व्यक्ति की असली पहचान है। भारतीय समुदाय ने मजबूत आर्थिक नींव और बढ़ती सैन्य शक्ति में निहित भारत की वैश्विक भूमिका पर गर्व व्यक्त किया। (Rajnath Singh on PoK)

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत के प्रति हमारी निष्ठा, लगाव और प्रेम स्वाभाविक है। हम दुनिया में कहीं भी हों, हमें यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि हम भारतीय हैं। भारतीय होने के नाते, हमारी ज़िम्मेदारियां दूसरों से अलग हैं। अगर हम मोरक्को में आजीविका कमा रहे हैं और अपने परिवार की देखभाल कर रहे हैं, तो मोरक्को के साथ कोई विश्वासघात नहीं होना चाहिए – यह भारत का चरित्र है। मुझे यह जानकर खुशी हो रही है कि आप अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के समक्ष भारत के बढ़ते कद को महसूस कर सकते हैं… पहले, जब भारत किसी अंतर्राष्ट्रीय मंच पर बोलता था, तो उसे उतनी गंभीरता से नहीं लिया जाता था, जितनी लेनी चाहिए थी। आज जब भारत किसी अंतर्राष्ट्रीय मंच पर बोलता है, तो पूरी दुनिया उस पर ध्यान देती है और उसे सुनती है, पहले ऐसी स्थिति नहीं थी। तमाम भू-राजनीतिक और वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक है।

Back to top button
error: Content is protected !!