गरबा कार्यक्रम सिर्फ हिंदुओं के लिए, गरबा कार्यक्रम में एंट्री पर ही रखा जाए गोमूत्र : धीरेंद्र शास्त्री
Dhirendra Shastri on Garba Controversy : बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने नवरात्रि पर्व और गरबा उत्सव के बीच एक बयान (Dhirendra Shastri on Garba Controversy) दिया। उन्होंने कहा कि गरबा आयोजन में गैर-हिंदुओं का प्रवेश नहीं होना चाहिए। साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि गरबा स्थल के मुख्य द्वार पर गोमूत्र रखा जाए।
यह भी पढ़े :- जनता को गहरे घाव देने के बाद मामूली बैंड एड लगाने की बात कर रहे PM मोदी: खड़गे
धीरेंद्र शास्त्री ने अपने बयान में कहा, “जब सनातनी हिंदू लोग हज पर नहीं जाते, तो मुस्लिम समुदाय को भी गरबा में शामिल नहीं होना चाहिए।”
कार्यक्रम और स्वागत
धीरेंद्र शास्त्री बागेश्वर धाम पहुंचे, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा और आरती के साथ उनका स्वागत किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक अरविंद पटेरिया भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि मां बंबरबेनी की कृपा से पूरा क्षेत्र सुखी और समृद्ध रहेगा और मंदिर तक सड़क निर्माण का वादा किया।
गरबा विवाद
देश भर में नवरात्रि के दौरान गरबा के कई आयोजन होते हैं। हिंदू संगठनों का कहना है कि गैर-हिंदुओं को इन आयोजनों में शामिल नहीं होना चाहिए, खासकर सुरक्षा और कथित ‘लव जिहाद’ के कारण।
कुछ संगठनों की मांग है कि एंट्री के लिए माथे पर टीका, हाथ में कलावा, आधार कार्ड और भजन सुनना आवश्यक हो। यह मुद्दा हर साल राजनीति और विवाद का कारण बनता है। (Dhirendra Shastri on Garba Controversy)



