Chhattisgarh News : जीएसटी टीम की बड़ी कार्रवाई : गुटखा फैक्ट्री संचालक गिरफ्तार, 100 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी का मामला उजागर

Chhattisgarh News : स्टेट जीएसटी टीम ने दुर्ग जिले के गनियारी गांव में स्थित सितार गुटखा फैक्ट्री के संचालक गुरमुख को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी व्यापारी पर 100 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी का खुलासा होने की संभावना है।
सूत्रों के मुताबिक, यह मामला गुटखा बिक्री और उत्पादन से जुड़ा है। पिछले दिनों जीएसटी टीम ने फैक्ट्री पर सटीक योजना और फिल्मी अंदाज में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में गुटखा बनाने का कच्चा माल, रैपर और मशीनें जब्त की गईं।
जानकारी के अनुसार, आरोपी व्यापारी पिछले 4-5 वर्षों से पुलिस और खाद्य विभाग के साथ साठ-गाठ कर बड़े पैमाने पर गुटखा का उत्पादन कर रहा था। फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक शिफ्ट में काम करते थे, और कम रोशनी में मध्यप्रदेश के कर्मचारी काम करते थे। (Chhattisgarh News)
छापेमारी के दौरान जीएसटी टीम ने आधा किलोमीटर पहले गाड़ी की लाइटें बंद कीं और संभावित गुप्त रास्तों की जांच की। रात करीब 3 बजे सात फीट ऊंची दीवार फांदकर टीम ने फैक्ट्री में प्रवेश किया, जिससे कर्मचारी सकपका गए। गिरफ्तार व्यापारी से कई चौंकाने वाले खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है। (Chhattisgarh News)



