GST 2.0 में कोयले पर कंपनसेशन सेस खत्म, छत्तीसगढ़ को मिलेगा सीधे लाभ

Compensation cess on coal : GST 2.0 में कोयले पर कंपनसेशन सेस (Compensation cess on coal) समाप्त हो गया है। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि अब कोयला खनन रॉयल्टी से राज्य को सीधे लाभ होगा।
यह भी पढ़े :- बच्चों के जाति प्रमाण-पत्र बनाने का विशेष अभियान, 34 हजार से अधिक बने
- कोरोना काल में यह सेस कर्ज चुकाने के लिए लिया गया था।
- GST में सेस के विलय से राज्य को वित्तीय राहत मिलेगी।
- कोयले की खपत पर मिलने वाला 50% हिस्सा छत्तीसगढ़ को और 50% केंद्र को मिलेगा।
वित्त मंत्री का रुख
- GST चोरी के मामलों में सरकार सख्त रवैया अपनाएगी।
- छोटे-मोटे मामलों में सहयोगात्मक नीति होगी।
- अधिकारी या कर्मचारी अगर गड़बड़ी करते हैं, तो उन पर भी कड़ी कार्रवाई होगी।
विपक्ष पर चौधरी का आरोप
- कुछ विपक्षी नेताओं ने GST रिफॉर्म के बावजूद वस्तुओं के दाम न कम होने की आलोचना की।
- वित्त मंत्री ने कहा कि राज्य और केंद्र दोनों को फायदा हो रहा है और विपक्ष जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहा है। (Compensation cess on coal)



