Google Analytics —— Meta Pixel

ट्रंप का टैरिफ झटका: फार्मा दवाओं पर 100%, किचन कैबिनेट और ट्रकों पर भारी टैक्स

Donald Trump Tariffs : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर बड़े आयात शुल्क (Donald Trump Tariffs) लगाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि 1 अक्टूबर 2025 से विदेशी फार्मास्यूटिकल दवाओं, किचन कैबिनेट, फर्नीचर और भारी ट्रकों पर भारी टैक्स (Donald Trump Tariffs) लगाया जाएगा। ट्रंप का दावा है कि यह कदम घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने और राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है।

यह भी पढ़े :- Shardiya Navratri 2025 Day 5: शारदीय नवरात्रि 2025 का 5वां दिन मां स्कंदमाता को समर्पित, जानें पूजा विधि, महत्व और मान्यता

किस पर कितना टैक्स लगेगा

  • फार्मास्यूटिकल दवाएं (Pharmaceutical Drugs): 100% टैरिफ
  • किचन कैबिनेट और बाथरूम वैनिटी: 50% टैरिफ
  • अपहोल्स्टर्ड फर्नीचर: 30% टैरिफ
  • भारी ट्रक (Heavy Trucks): 25% टैरिफ

ट्रंप का बयान

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा-

“1 अक्टूबर 2025 से किसी भी ब्रांडेड या पेटेंटेड दवा उत्पाद पर 100% टैरिफ लगेगा। टैक्स छूट केवल उन्हीं कंपनियों को मिलेगी जो अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट बना रही हैं या निर्माणाधीन हैं।”

एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा-

“विदेशी कंपनियां अमेरिका में किचन कैबिनेट और फर्नीचर की बाढ़ ला रही हैं। यह अनुचित है। राष्ट्रीय सुरक्षा और घरेलू उद्योग की रक्षा के लिए हमें यह कदम उठाना पड़ा।”

भारी ट्रकों पर टैरिफ की घोषणा करते हुए ट्रंप ने कहा-

“1 अक्टूबर 2025 से विदेशों में बने सभी बड़े ट्रकों पर 25% टैक्स लगेगा, ताकि अमेरिकी कंपनियां—जैसे पीटरबिल्ट, केनवर्थ, फ्रेटलाइनर, मैक ट्रक्स—बाहरी दबाव से सुरक्षित रह सकें। (Donald Trump Tariffs)

अमेरिका पर पड़ेगा ये असर

बता दें कि अमेरिका ने फार्मा प्रोडक्ट्स, किचन प्रोडक्ट्स और ट्रकों के आयात पर भी टैरिफ तो लगा दिया है, लेकिन अमेरिका के आर्थिक विशेषज्ञों का कहना है कि इससे अमेरिका में महंगाई बढ़ेगी और विकास की दर धीमी पड़ेगी. वहीं राष्ट्रपति ट्रंप कहते हैं कि व्यापार घाटे को कम करने के लिए और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए टैरिफ लगाना अनिवार्य है. विदेशी कंपनियों के कारण अमेरिका की अपनी कंपनियां नुकसान उठा रही हैं तो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए टैरिफ जरूरी है।

Back to top button
error: Content is protected !!