Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ बना जटिल हृदय उपचारों में देश का अग्रणी राज्य

रायपुर में ACI ने किया देश का छठा और सरकारी संस्थान का पहला ‘बैकमैन टोटल फिजियोलॉजिकल पेसिंग’ केस

रायपुर। छत्तीसगढ़ ने हृदय रोगों के जटिल उपचारों (Complex heart disease treatments) में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। एडवांस कार्डियक इंस्टिट्यूट (ACI), रायपुर के डॉक्टरों ने 68 वर्षीय महिला मरीज पर देश का छठा और किसी भी सरकारी अस्पताल का पहला बैकमैन टोटल फिजियोलॉजिकल पेसिंग सफलतापूर्वक किया। यह प्रक्रिया अब तक एम्स दिल्ली और पीजीआई चंडीगढ़ जैसे शीर्ष संस्थानों में भी नहीं की गई थी।

यह भी पढ़े :- ट्रंप का टैरिफ झटका: फार्मा दवाओं पर 100%, किचन कैबिनेट और ट्रकों पर भारी टैक्स

क्या है बैकमैन टोटल फिजियोलॉजिकल पेसिंग?

यह तकनीक हृदय की धड़कन को पूरी तरह प्राकृतिक conduction system से नियंत्रित करती है। इसमें पहली बार राइट एट्रियम (बैकमैन बंडल) में लीड लगाई गई, जिससे हृदय के दोनों चैम्बर्स प्राकृतिक विद्युत मार्ग से संचालित होते हैं। इससे मरीज को लंबे समय तक सुरक्षित और स्थिर हृदय गति मिलती है तथा हार्ट फेल्योर का खतरा कम होता है।

मरीज और प्रक्रिया

  • मरीज रायपुर निवासी 68 वर्षीय महिला, जो सिक साइनस सिंड्रोम से पीड़ित थीं।
  • सामान्य पेसिंग संभव नहीं थी क्योंकि केवल वेंट्रिकुलर पेसिंग करने से हार्ट फेल्योर का खतरा था।
  • टीम ने पहले लेफ्ट बंडल की इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी मैपिंग की और फिर बैकमैन बंडल में लीड इंप्लांट किया।

उपचार टीम

डॉ. स्मित श्रीवास्तव (विभागाध्यक्ष), डॉ. एस. के. शर्मा, डॉ. कुणाल ओस्तवाल, डॉ. अनुराग कुजूर और डॉ. वेद प्रकाश।
यह केस मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत किया गया।

सीएम और स्वास्थ्य मंत्री की प्रतिक्रिया

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे की प्रगति और सरकारी अस्पतालों की क्षमता का प्रमाण है। उन्होंने चिकित्सक दल को साधुवाद देते हुए कहा कि रायपुर का ACI अब केवल सामान्य उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि विश्वस्तरीय जटिल (Complex heart disease treatments) प्रक्रियाएँ भी सफलतापूर्वक कर रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि यह सफलता छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय चिकित्सा मानचित्र पर और प्रतिष्ठित बनाएगी। अब राज्य के मरीजों को ऐसे अत्याधुनिक उपचार के लिए महानगरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

राष्ट्रीय स्तर पर पहचान

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022-23 में इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी के सर्वाधिक मामलों के उपचार में ACI देशभर में पाँचवें स्थान पर रहा था। (Complex heart disease treatments)

Back to top button
error: Content is protected !!