भिलाई में नौकरानी का ब्लैकमेलिंग गेम: बुजुर्ग से 15 लाख ऐंठे, 40 लाख की और मांगते पकड़ी गई, पढ़े पूरी खबर

रायपुर (छत्तीसगढ़)। भिलाई से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 75 वर्षीय सेवानिवृत्त रेलकर्मी को उनकी ही नौकरानी ने फर्जी रेप केस में फंसाने की धमकी (The maid blackmailing game) देकर लाखों रुपये वसूले। बुजुर्ग से आरोपी महिला ने अब तक 15 लाख रुपये ऐंठ लिए और हाल ही में 40 लाख रुपये की और मांग कर डाली। हिम्मत जुटाकर बुजुर्ग ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।
यह भी पढ़े :- तमिलनाडु में राजनीतिक रैली का सबसे बड़ा हादसा, करूर भगदड़ में 39 लोगों की मौत
2018 से कर रही थी सेवा, बाद में बदल गया रवैया
घटना बीएमवाई चरोदा वार्ड-24 की है। पीड़ित बुजुर्ग अकेले रहते थे और 2018 में उन्होंने घर के कामकाज और खाना बनाने के लिए महिला को नौकरानी रखा था। शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन कुछ समय बाद नौकरानी का रवैया बदल गया। वह काम में लापरवाही बरतने लगी और अक्सर विवाद करने लगी।
ब्लैकमेलिंग की पूरी कहानी
पुलिस के मुताबिक, नौकरानी बुजुर्ग को बार-बार धमकाने लगी कि अगर उसने उसकी बात नहीं मानी तो वह दुष्कर्म का झूठा केस दर्ज करा देगी। डर के मारे बुजुर्ग ने चुपचाप उसे तीन लाख, सात लाख और पांच लाख रुपये चेक से दे दिए।
लेकिन यहीं बात खत्म नहीं हुई। आरोपी महिला ने दोबारा 40 लाख रुपये की मांग रख दी। तभी बुजुर्ग ने साहस दिखाकर पुलिस से शिकायत दर्ज कराई।
प्लॉट खरीदा और खाते में जमा किए पैसे
जांच में पता चला कि आरोपी महिला ने ब्लैकमेलिंग से वसूले गए पैसों से पंचशील नगर में प्लॉट खरीदा और करीब पांच लाख रुपये अपने बैंक खाते में जमा किए। पुलिस ने रकम और संपत्ति जब्त कर ली है। (The maid blackmailing game)
पूछताछ में महिला ने अपराध कबूल कर लिया। फिलहाल उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। (The maid blackmailing game)



