Google Analytics —— Meta Pixel

छात्राओं के यौन शोषण और 20 करोड़ के गबन का आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती गिरफ्तार

Swami Chaitanyananda Arrest : लंबे समय से पुलिस से फरार चल रहे स्वयंभू आध्यात्मिक गुरु और मैनेजमेंट संस्थान के पूर्व डायरेक्टर स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ़ पार्थसारथी को आज रविवार तड़के 3:30 बजे आगरा के एक होटल से गिरफ्तार (Swami Chaitanyananda Arrest) कर लिया गया।

यह भी पढ़े :- भिलाई में नौकरानी का ब्लैकमेलिंग गेम: बुजुर्ग से 15 लाख ऐंठे, 40 लाख की और मांगते पकड़ी गई, पढ़े पूरी खबर

दिल्ली के श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट-रिसर्च के डायरेक्टर रहे आरोपी पर संस्थान की 17 से अधिक छात्राओं ने यौन शोषण और उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे। पीड़ित छात्राएं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) की छात्रवृत्ति पर पढ़ रही थीं। उनके मुताबिक, आरोपी ने गाली-गलौज, अवांछित शारीरिक संपर्क और अश्लील संदेश भेजे। छात्राओं को देर रात अपने कमरे में बुलाने और मोबाइल फोन से उनकी गतिविधियों पर नज़र रखने का भी आरोप है।

आरोप सामने आने के बाद श्रृंगेरी मठ प्रशासन ने उसे पद से हटा दिया था और पुलिस ने उसके विदेश भागने से रोकने के लिए लुक-आउट नोटिस जारी किया था।

वित्तीय गड़बड़ियों का मामला

छात्राओं के उत्पीड़न के आरोपों के साथ-साथ उस पर बड़े वित्तीय घोटाले का भी आरोप है। दिसंबर 2024 की ऑडिट रिपोर्ट में सामने आया कि आरोपी ने पीठम (श्रृंगेरी मठ) से जुड़ी लगभग 20 करोड़ रुपये की संपत्ति और धन का गबन किया।

एफआईआर के मुताबिक, आरोपी ने 2010 में धोखाधड़ी से श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट रिसर्च फाउंडेशन ट्रस्ट नाम से एक नया ट्रस्ट बनाया और सारी कमाई उसी में ट्रांसफर कर दी। इतना ही नहीं, उस पर ट्रस्ट का पैसा लेकर भागने, बैंक से 55 लाख रुपये निकालने और नकली पासपोर्ट बनाने का भी आरोप है।

शुक्रवार को दिल्ली की अदालत ने वित्तीय गड़बड़ी से जुड़े मामले में उसकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे दबोच लिया।

फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। (Swami Chaitanyananda Arrest)

Back to top button
error: Content is protected !!