Google Analytics —— Meta Pixel

UN में पाकिस्तान फिर हुआ बेइज्जत, जयशंकर ने आतंकी देश को कैसे धोया, पढ़े पूरी खबर

EAM Jaishankar Slams Pakistan At UNGA : संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 80वें सत्र में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने बिना नाम लिए स्पष्ट संकेत दिया कि दशकों से बड़े अंतरराष्ट्रीय आतंकी हमलों के पीछे पाकिस्तान ही रहा है और यह देश “वैश्विक आतंकवाद का केंद्र” बन चुका है।

यह भी पढ़े :- PM Modi Mann Ki Baat : पीएम मोदी बोले – छठ महापर्व को मिलेगा UNESCO की सूची में स्थान

जयशंकर ने अपने संबोधन की शुरुआत भारत की जनता की ओर से विश्व नेताओं को नमस्कार देकर की और कहा कि आजादी के बाद से भारत लगातार आतंकवाद की चुनौती से जूझ रहा है। उन्होंने हालिया पहलगाम आतंकी हमले का ज़िक्र किया, जिसमें निर्दोष पर्यटकों की हत्या हुई थी। (EAM Jaishankar Slams Pakistan At UNGA)

जयशंकर के भाषण की बड़ी बातें

  • भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अपने नागरिकों की रक्षा करने का अधिकार प्रयोग किया और पहलगाम हमले के दोषियों को न्याय के कटघरे में खड़ा किया।
  • पाकिस्तान को वैश्विक आतंकवाद का केंद्र बताया।
  • चेतावनी दी कि जो देश आतंकवाद को प्रायोजित करने वालों का समर्थन करेंगे, उन्हें भी इसकी मार झेलनी पड़ेगी।
  • कहा कि दशकों से बड़े आतंकी हमलों के पीछे एक ही देश का हाथ रहा है।
  • संयुक्त राष्ट्र की आतंकी सूची में पाकिस्तानी नागरिकों के नाम भरे होने की बात कही।
  • आतंकवाद को साझा खतरा बताते हुए व्यापक अंतरराष्ट्रीय सहयोग का आह्वान किया।
  • कहा कि जब कोई देश आतंकवाद को राज्य की नीति बना ले, तो दुनिया को उसकी स्पष्ट निंदा करनी चाहिए।
  • आतंकवाद के वित्तपोषण पर रोक और पूरे आतंकी तंत्र पर दबाव बनाए रखने की ज़रूरत पर बल दिया।
  • भारत को ‘आत्मनिर्भरता, आत्मरक्षा और आत्मविश्वास’ के मार्गदर्शन में आगे बढ़ने वाला देश बताया।
  • कहा कि भारत अपने नागरिकों की सुरक्षा और विदेशों में उनके हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

पाकिस्तान को सीधा जवाब

जयशंकर के बयान से पहले, शुक्रवार को भारत ने पाक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के भाषण का जवाब देते हुए कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद का महिमामंडन करता है और बेतुके दावे करता है। भारत की स्थायी मिशन की प्रथम सचिव पेटल गहलोत ने ऑपरेशन सिंदूर में पाक की कथित “जीत” पर तंज कसते हुए कहा कि अगर बर्बाद रनवे और जले हुए हैंगर्स को जीत मानते हैं, तो उसका स्वागत है। (EAM Jaishankar Slams Pakistan At UNGA)

Back to top button
error: Content is protected !!