Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 11 संचालक-मैनेजर गिरफ्तार, 3 जेल भेजे गए

रायपुर। राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड और आसपास देर रात तक नियमों की अनदेखी कर होटल, बार और कैफे चलाने वालों पर पुलिस ने कड़ा शिकंजा कस दिया है। शनिवार आधी रात के बाद चले जांच अभियान में पुलिस ने 11 संचालक और मैनेजरों को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़े :- लद्दाख की दबाई जा रही आवाज, BJP-RSS के निशाने पर संस्कृति और परंपराएं: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी

गिरफ्तार संचालक और मैनेजर

पुलिस ने जिन संचालकों और मैनेजरों को पकड़ा है उनमें शामिल हैं-

एफएमएप कैफे: किशोर लोहिरा, सन्नी नागपाल, हिमांशु नागपाल
007 कैफे: आदित्य गुप्ता, मंगल यादव, अभिषेक श्रीवास्तव
चाट डी हट्टी, मरीन ड्राइव: ऐश्वर्य बाघ
मोमो मैजिक, मरीन ड्राइव: विनोद तामंग
मंडल पान पैलेस, अग्रसेन चौक: समीर मंडल
अतरंगी पान पैलेस, लभांडीह: ऋषभ मोटवानी

सभी को थाने ले जाकर घंटों बैठाया गया और बाद में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

3 भेजे गए जेल

007 कैफे से जुड़े आदित्य गुप्ता, मंगल यादव और अभिषेक श्रीवास्तव को दो बार समझाइश देने के बावजूद देर रात तक कैफे चालू रखने पर कोर्ट के आदेश से जेल भेज दिया गया।

बड़े पैमाने पर नोटिस

एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर मंदिरहसौद, विधानसभा, माना और अभनपुर इलाके के 50 से ज्यादा होटल, ढाबा और फार्म हाउस संचालकों को भी नोटिस जारी किए गए। इन्हें नियमों का पालन करने की सख्त चेतावनी दी गई है।

गड़बड़ियां और लापरवाही

पुलिस ने गुमाश्ता एक्ट के उल्लंघन, अवैध नशे की आशंका और नो पार्किंग जोन में गाड़ियों की भरमार जैसी गड़बड़ियों को गंभीरता से लिया है। इससे पहले नगर निगम को डेढ़ दर्जन संस्थानों का गुमाश्ता लाइसेंस निरस्त करने का पत्र भेजा गया था, लेकिन निगम ने इसे श्रम विभाग का अधिकार क्षेत्र बताकर कार्रवाई नहीं की थी।

Back to top button
error: Content is protected !!