Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh News : जिला अस्पताल के सामने हीरे की डीलिंग, पुलिस ने दबोचे तस्कर

गरियाबंद (Chhattisgarh News)। जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हीरे की अवैध तस्करी का भंडाफोड़ किया है। गरियाबंद सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने घेराबंदी कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 6 नग हीरे बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई जिला अस्पताल के सामने डीलिंग के दौरान की गई।

यह भी पढ़े :- Shardiya Navratri 2025 Day 8: अष्टमी पर मां महागौरी की पूजा, जानें विधि और धार्मिक मान्यता

30 हजार रुपये में हो रही थी डील

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी हीरों की डील 30 हजार रुपये में करने वाले थे। पुलिस ने पहले से जाल बिछाया था और जैसे ही सौदेबाजी शुरू हुई, मौके पर दबिश देकर तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

गरियाबंद से विक्रेता, धमतरी से खरीदार

जांच में सामने आया है कि हीरा बेचने वाले आरोपी गरियाबंद जिले के निवासी हैं, जबकि खरीदार धमतरी से पहुंचे थे। फिलहाल यह जांच की जा रही है कि आरोपियों के पास हीरे कहां से आए। आशंका जताई जा रही है कि हीरे अवैध खनन से निकाले गए होंगे या किसी बड़े तस्करी नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं।

पुलिस जुटी हीरे के स्रोत की तलाश में

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। हीरों के वास्तविक स्रोत का पता लगाने के लिए विशेष टीम गठित की गई है। इसके अलावा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है। (Chhattisgarh News)

हीरा तस्करी पर पुलिस की सख्त नजर

पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई से हीरा तस्करों के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। जिले में अवैध खनन और कीमती पत्थरों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ खनिज अधिनियम और आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। (Chhattisgarh News)

Back to top button
error: Content is protected !!