RBI MPC: आरबीआई का बड़ा फैसला : लोन ईएमआई पर नहीं मिली राहत
लगातार दूसरी बार रेपो रेट में नहीं हुआ बदलाव
RBI MPC: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आम लोगों को झटका देते हुए रेपो रेट में कोई कटौती नहीं करने का निर्णय लिया है। मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में 6 में से 5 सदस्यों ने दरें स्थिर रखने के पक्ष में वोट किया। फिलहाल रेपो रेट 5.50% पर कायम है।
यह भी पढ़े :- RSS 100 Years : स्वतंत्र भारत में पहली बार मुद्रा पर भारत माता
अगस्त की बैठक में भी आरबीआई ने दरों में बदलाव नहीं किया था। जबकि कई अर्थशास्त्रियों को उम्मीद थी कि इस बार 0.25% की कटौती हो सकती है। (RBI MPC)
क्यों नहीं घटाया रेपो रेट?
जानकारों के मुताबिक इस वित्त वर्ष में रेपो रेट कटौती का ग्रोथ पर तत्काल असर नहीं दिखता। इसलिए आरबीआई ने रणनीतिक फैसला लिया है। हालांकि संकेत मिले हैं कि दिसंबर की पॉलिसी में रेट कट की संभावना है।
फरवरी से अब तक आरबीआई कुल 1% की कटौती कर चुका है। (RBI MPC)
महंगाई का अनुमान घटाया
- आरबीआई ने इस बार महंगाई अनुमान को 3.1% से घटाकर 2.6% कर दिया है।
- दूसरी और तीसरी तिमाही में CPI महंगाई 1.8% रहने का अनुमान
- चौथी तिमाही में 4% और FY27 की पहली तिमाही में 4.5% का अनुमान
- कोर महंगाई 4.2% रही, यानी मूल्य दबाव नियंत्रित हैं।
ग्रोथ का अनुमान बढ़ाया
आरबीआई ने भारत की आर्थिक वृद्धि (GDP Growth) को लेकर रुख आशावादी रखा है।
- FY26 में ग्रोथ अनुमान 6.5% से बढ़ाकर 6.8% किया गया।
- Q2 के लिए ग्रोथ 7% (पहले 6.7%)
- Q3 के लिए ग्रोथ घटाकर 6.4% (पहले 6.6%)
- Q4 के लिए 6.2% (पहले 6.3%)



