RSS 100 Years : स्वतंत्र भारत में पहली बार मुद्रा पर भारत माता
RSS शताब्दी पर पीएम मोदी ने जारी किया विशेष सिक्का और डाक टिकट

RSS 100 Years : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 वर्ष (RSS 100 Years ) पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार को दिल्ली के अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर विशेष रूप से डिजाइन किया गया 100 रुपये का स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी किया।
यह भी पढ़े :- DJ बजाने की सजा, तीन साल से सामाजिक बहिष्कार झेल रहा चंद्रवंशी परिवार, गांव में हुक्का-पानी बंद
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि यह संयोग नहीं बल्कि ऐतिहासिक अवसर है कि महानवमी और विजयादशमी के पर्व पर RSS अपनी स्थापना के 100 साल पूरे कर रहा है। उन्होंने इसे स्वयंसेवकों और देश के लिए गौरव का क्षण बताया।
पहली बार भारतीय मुद्रा पर भारत माता
जारी किए गए 100 रुपये के सिक्के पर एक ओर राष्ट्रीय चिन्ह है और दूसरी ओर सिंह के साथ भारत माता की छवि और स्वयंसेवकों का नमन भाव अंकित है। पीएम मोदी ने कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार मुद्रा पर भारत माता की तस्वीर दिखाई दी है।
ऐतिहासिक क्षण को दर्शाता डाक टिकट
पीएम मोदी ने बताया कि आज जारी किए गए विशेष डाक टिकट में 1963 का वह दृश्य दर्शाया गया है, जब RSS स्वयंसेवक गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल हुए थे। इसे देशभक्ति और राष्ट्रसेवा की प्रतीकात्मक झलक बताया गया।
पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
अपने भाषण में प्रधानमंत्री ने कहा कि RSS का लक्ष्य हमेशा “देश पहले” रहा है। आज़ादी की लड़ाई से लेकर आज तक संघ ने बलिदान और सेवा का मार्ग चुना। उन्होंने कहा कि “संघ शाखा ऐसी प्रेरणा भूमि है, जहां सामान्य लोग मिलकर असामान्य कार्य करते हैं। (RSS 100 Years )



