Google Analytics —— Meta Pixel

बिरनपुर चार्जशीट पर सियासी जंग: विजय शर्मा बोले – कांग्रेस को अब सीबीआई पर भरोसा

Political battle over the Biranpur chargesheet :  बिरनपुर मामले में सीबीआई द्वारा चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद राजनीति गरमाई है। उप मुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस के बयान पर पलटवार करते हुए कहा,
“कम से कम अब कांग्रेस को सीबीआई पर विश्वास होने लगा है। जबकि अपने कार्यकाल में उसने पांच साल तक सीबीआई को प्रदेश में प्रतिबंधित कर रखा था।

यह पढ़े :- RBI MPC: आरबीआई का बड़ा फैसला : लोन ईएमआई पर नहीं मिली राहत

विजय शर्मा का पलटवार

शर्मा ने कहा कि सीबीआई की जांच गांववालों के तर्कों पर केंद्रित नहीं हुई है और कई आरोपी अभी भी फरार हैं। कांग्रेस के सवाल पर कि तोमर बंधुओं पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई, शर्मा ने तंज किया – “जो दुबई में बैठे हैं, उनके साथ कांग्रेस के लोग भी बैठे हैं, कांग्रेस यह बताए कि उनका क्या हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासनकाल में कुछ लोगों का दबदबा इतना ज्यादा था कि बाकी की आवाज़ दबा दी जाती थी। (Political battle over the Biranpur chargesheet)

मौजूदा सरकार की कार्रवाई

शर्मा ने कहा कि एनडीपीएस मामलों में अब रिकॉर्ड कार्रवाई हो रही है और पहली बार प्रॉपर्टी अटैचमेंट की कार्यवाही की जा रही है।

उन्होंने जानकारी दी कि 12 से 14 अक्टूबर तक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एसपी-कलेक्टर बैठक लेंगे।

आने वाले कार्यक्रम

  • रायपुर में 28 से 30 अक्टूबर तक डीजी कॉन्फ्रेंस आयोजित होगी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मौजूद रहेंगे।
  • शाह 3 अक्टूबर की रात छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे, अगले दिन दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी दर्शन और स्वदेशी मेला में शामिल होंगे।
  • रायपुर में लागू होने वाली कमिश्नर प्रणाली पर ड्राफ्टिंग चल रही है, जिससे पुलिस को अधिक अधिकार और मजबूती मिलेगी। (Political battle over the Biranpur chargesheet)
Back to top button
error: Content is protected !!