Google Analytics —— Meta Pixel

बरेली में जुमे की नमाज से पहले हाई अलर्ट : 13 सीओ, 700 सब-इंस्पेक्टर और 2500 कॉन्स्टेबल तैनात, ड्रोन से निगरानी

Bareilly Violence Updates : बरेली में पिछले शुक्रवार को हुई हिंसा के बाद आज जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। पूरे शहर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया गया और 8 ड्रोन टीमों से लगातार निगरानी की जा रही है।

यह भी पढ़े :- डब्लू आर एस कॉलोनी में रावण दहन: राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में उमड़ा उत्साह

शहर को सुपर और स्पेशल जोन में बांटा गया

  • ADG जोन रमित शर्मा और कमिश्नर भूपेंद्र चौधरी ने फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।
  • शहर को 4 सुपर और 4 स्पेशल जोन में बांटा गया है।
  • हर सुपर जोन में एक IPS, दो ASP और दो CO की तैनाती की गई है।
  • हर स्पेशल जोन में एक एडिशनल SP, दो CO और पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहेगा।

भारी सुरक्षा तैनाती

  • 10 कंपनियां PAC और केंद्रीय अर्धसैनिक बल की तैनाती।
  • 13 सीओ, 700 सब-इंस्पेक्टर और 2500 कॉन्स्टेबल अन्य जिलों से बुलाए गए।
  • शनिवार शाम तक फोर्स शहर में तैनात रहेगी।
  • छतों पर ईंट-पत्थर मिलने पर तत्काल कार्रवाई होगी।

धार्मिक अपील

आला हजरत दरगाह के मौलाना अहसान रजा खां ने मुसलमानों से अपील की है कि नमाज के बाद शांति से घर लौटें और अफवाहों पर ध्यान न दें। (Bareilly Violence Updates)

पिछली हिंसा की पृष्ठभूमि

26 सितंबर को जुमे की नमाज के बाद कोतवाली क्षेत्र में 2000 से ज्यादा लोग जुटे थे। भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया, जिसमें कई जवान घायल हुए और वाहनों को नुकसान पहुंचा। अब तक 81 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। प्रशासन ने साफ कहा है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। (Bareilly Violence Updates)

Back to top button
error: Content is protected !!