Russian Oil Imports : ट्रंप टैरिफ से भारत को नुकसान नहीं होने देगा रूस! पुतिन का बड़ा ऐलान
रूस करेगा भारत के नुकसान की भरपाई
Russian Oil Imports : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50% टैरिफ लगाकर दबाव बनाने की कोशिश की थी। उनका मकसद था कि भारत रूस से तेल खरीदना बंद (Russian Oil Imports) कर दे और दोनों देशों की दोस्ती कमजोर हो जाए। लेकिन नतीजा उलटा हुआ। अब रूस ने साफ कर दिया है कि ट्रंप टैरिफ से भारत को होने वाले नुकसान की भरपाई खुद करेगा।
यह भी पढ़े :- बरेली में जुमे की नमाज से पहले हाई अलर्ट : 13 सीओ, 700 सब-इंस्पेक्टर और 2500 कॉन्स्टेबल तैनात, ड्रोन से निगरानी
पुतिन का आदेश
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को अपनी सरकार को निर्देश दिया कि वह भारत के साथ व्यापार असंतुलन को दूर करने के उपाय करे। साउथ रूस के काला सागर रिसॉर्ट में आयोजित वल्दाई चर्चा मंच पर बोलते हुए पुतिन ने कहा कि भारत और रूस के रिश्ते कभी भी तनावपूर्ण नहीं रहे हैं।
मोदी की तारीफ
पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना “मित्र” बताया।
कहा कि वे मोदी के नेतृत्व और संतुलित दृष्टिकोण पर भरोसा करते हैं।
मोदी को राष्ट्रहितैषी और बुद्धिमान नेता बताया।
भारत के नुकसान की भरपाई
पुतिन ने कहा कि अमेरिका के टैरिफ से भारत को होने वाला नुकसान रूस से कच्चे तेल (Russian Oil Imports) के आयात और आपसी व्यापार से पूरा किया जाएगा। उन्होंने इसे भारत की “संप्रभु राष्ट्र” के रूप में प्रतिष्ठा मजबूत करने वाला कदम बताया।
रूस का प्लान
भारत से और अधिक कृषि उत्पादों की खरीद
औषधीय उत्पादों और दवाइयों का आयात बढ़ाने पर जोर
वित्तपोषण, रसद और भुगतान से जुड़ी बाधाओं को दूर करने का संकल्प
पुतिन ने कहा कि भारत और रूस के बीच आर्थिक सहयोग की अपार संभावनाएं हैं और इन्हें पूरी तरह खोलने के लिए जरूरी बाधाओं को हल करना होगा।



