Google Analytics —— Meta Pixel

Raiupr News: तालाब में डूबने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाईवे जाम कर दिया

गुस्साए लोगों ने रिंग रोड नंबर 2 हाईवे पर चक्का जाम किया।

Raiupr News: राजधानी रायपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र में 3 अक्टूबर शुक्रवार रात को एक युवक तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना सोनडोंगरी इलाके के तालाब में हुई, जहां युवक नहाने उतरा था लेकिन गहरे पानी में चला गया और बाहर नहीं निकल पाया।

यह भी पढ़े :- Cyclone Shakti : महाराष्ट्र में चक्रवात ‘शक्ति’ का खतरा, IMD ने जारी किया भारी बारिश और तेज़ हवाओं का अलर्ट

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना की सूचना मिलने के बावजूद करीब दो घंटे तक सर्च ऑपरेशन नहीं शुरू किया गया, जिससे स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। लोगों ने पुलिस और प्रशासन की लापरवाही का आरोप लगाते हुए रिंग रोड नंबर 2 हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।

स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचे। कबीर नगर थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों ने लोगों को समझाइश देने के बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया और युवक का शव बाहर निकाला गया। (Raiupr News)

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय पर रेस्क्यू टीम पहुंचती तो युवक की जान बचाई जा सकती थी। देर से शुरू हुई कार्रवाई के कारण इलाके में तनावपूर्ण माहौल बन गया और सड़क पर लंबी दूरी तक जाम लग गया। (Raiupr News)

Back to top button
error: Content is protected !!