Google Analytics —— Meta Pixel

बस्तर दशहरे से शाह की हुंकार – 2026 तक खत्म होगा लाल आतंक

महतारी वंदन योजना की 20वीं किस्त जारी।

AMIT SHAH CG VISIT : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर जगदलपुर पहुंचे। यहां उन्होंने लालबाग मैदान से महतारी वंदन योजना की 20वीं किस्त जारी की। बारिश के बावजूद भारी भीड़ देखकर शाह ने लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि बस्तर दशहरा विश्व प्रसिद्ध मेला है और आज सुबह उन्होंने दंतेश्वरी माई का दर्शन कर आशीर्वाद लिया है।

यह भी पढ़े :- Raiupr News: तालाब में डूबने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाईवे जाम कर दिया

नक्सलवाद पर कड़ा संदेश

अपने संबोधन में शाह ने कहा –
“31 मार्च 2026 तक बस्तर से लाल आतंक का अंत हो जाएगा। इसके बाद नक्सलवाद विकास को रोक नहीं पाएगा।”

उन्होंने कहा कि नक्सलवाद ही बस्तर की प्रगति में सबसे बड़ी बाधा है और मोदी सरकार इसे समाप्त करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

गुमराह युवाओं से अपील

गृह मंत्री ने ग्रामीणों से कहा कि वे उन युवाओं को समझाएं जो बंदूक उठाकर नक्सलवाद से जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने बेहतर सरेंडर पॉलिसी बनाई है और बड़ी संख्या में नक्सली मुख्यधारा में लौट रहे हैं। (AMIT SHAH CG VISIT)

बस्तर ओलंपिक और मुरिया दरबार

अमित शाह ने कहा कि बस्तर में शुरू हुए बस्तर ओलंपिक में इस बार पूरे देश से आदिवासी भाई-बहन हिस्सा लेने आएंगे। साथ ही उन्होंने मुरिया दरबार में शामिल होकर लोगों की समस्याएं सुनीं और इसे आदिवासी समाज की अनूठी लोकतांत्रिक परंपरा बताया। (AMIT SHAH CG VISIT)

Back to top button
error: Content is protected !!