Google Analytics —— Meta Pixel

अस्पताल के ICU वार्ड में आग का तांडव: 7 मरीजों की मौत, कई गंभीर

Jaipur SMS Hospital Fire : राजस्थान की राजधानी जयपुर के सवाई मान सिंह (SMS) अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में देर रात आईसीयू वार्ड में शॉर्ट सर्किट से आग (Jaipur SMS Hospital Fire) लग गई। इस दर्दनाक हादसे में 7 मरीजों की मौत हो गई, जबकि कई गंभीर मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मौके पर मौजूद डॉक्टरों, नर्सों और दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़े :- बच्चों के लिए खुशखबरी : रायपुर के आरंग में खुलेगा नया केंद्रीय विद्यालय

घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तुरंत अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

7 मरीजों की मौत, कई गंभीर

ट्रॉमा सेंटर प्रभारी अनुराग धाकड़ ने बताया कि आग से निकलने वाली जहरीली गैसों के कारण मरीजों की हालत और बिगड़ गई। मृतकों में दो महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं। फिलहाल 5 मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि कुल 24 मरीजों को निकाला गया, जिनमें 11 ट्रॉमा आईसीयू और 13 बगल वाले आईसीयू में भर्ती थे।

मंत्री बोले – दुर्भाग्यपूर्ण घटना

राजस्थान सरकार के मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा खुद अस्पताल पहुंचे और पीड़ितों की स्थिति की जानकारी ली। सरकार का पूरा ध्यान मरीजों के इलाज पर है।

जांच के आदेश और सुरक्षा समीक्षा

अस्पताल प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस और फॉरेंसिक टीम आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है। वहीं इस घटना के बाद पूरे अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और फायर सिस्टम की समीक्षा भी की जा रही है। (Jaipur SMS Hospital Fire)

Back to top button
error: Content is protected !!