IRCTC का बड़ा फैसला – अब ट्रेन टिकट कैंसिल नहीं, सीधे रीशेड्यूल करें
Train Ticket Rescheduling : भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए नई टिकट पॉलिसी लागू की है। अब कन्फर्म टिकट कैंसिल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी — यात्री अपनी यात्रा की तारीख या ट्रेन को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के रीशेड्यूल (Train Ticket Rescheduling) कर सकेंगे।
यह भी पढ़े :- नर्सिंग कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 17 अक्टूबर शाम 5 बजे तक भर सकेंगे फॉर्म
यह सुविधा IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल ऐप दोनों पर उपलब्ध होगी। यात्री अपने बुक किए गए टिकट को लॉगइन कर देख सकेंगे और सीट उपलब्धता के आधार पर नई यात्रा तिथि या ट्रेन का चयन कर सकेंगे। केवल किराए का अंतर (यदि कोई हो) देना होगा, कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लगेगा।
पहले की व्यवस्था में टिकट कैंसिल करने पर 25% से 50% तक का शुल्क देना पड़ता था, और ट्रेन छूट जाने पर कोई रिफंड नहीं मिलता था। अब नई पॉलिसी से यात्रियों को समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
रेलवे की यह पहल फ्रीक्वेंट ट्रैवलर्स, छात्रों, ऑफिस कर्मचारियों और बिज़नेस यात्रियों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद साबित होगी।
जापान, यूके और यूरोप जैसे देशों की तर्ज पर यह कदम भारतीय रेलवे को इंटरनेशनल लेवल की सुविधा की दिशा में एक और बड़ा कदम माना जा रहा है। (Train Ticket Rescheduling)



