लोकप्रिय गायिका मैथिली ठाकुर BJP की उम्मीदवार, बिहार विधानसभा चुनाव में करेंगी मुकाबला
Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में लोकप्रिय गायिका मैथिली ठाकुर का नाम भी शामिल है। उन्हें अलीनगर सीट से चुनाव लड़ने का टिकट दिया गया है। इस लिस्ट में कुल 12 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जिनमें मुजफ्फरपुर से रंजन कुमार, छपरा से छोटा कुमारी, और बक्सर से आनंद मिश्रा (IPS) शामिल हैं। अब तक बीजेपी ने कुल 83 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।
यह भी पढ़े :- मुख्यमंत्री की शिक्षा योजना से संवर रहा श्रमिक परिवार का भविष्य
मैथिली ठाकुर का जन्म बिहार के मधुबनी जिले के बेनीपट्टी में हुआ। 25 वर्षीय मैथिली पारंपरिक और लोक गायन में अपनी पहचान बना चुकी हैं। उनके पिता रमेश ठाकुर भी संगीतकार और शिक्षक हैं। हाल ही में मैथिली ठाकुर की बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात हुई थी, जिसके बाद उनके चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हो गई थीं। (Bihar Election 2025)
यह भी पढ़े :- CG Liquor Scam : शराब सिंडिकेट मामले में चैतन्य बघेल को बड़ा झटका, दिवाली सलाखों के पीछे
बिहार में विधानसभा चुनाव 2 चरणों में होंगे — पहले चरण के लिए 6 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर वोटिंग होगी। चुनाव परिणाम 14 नवंबर को घोषित होंगे। इस बार चुनाव में नई पार्टी जनसुराज भी मैदान में है, जिससे चुनाव और भी दिलचस्प होने वाला है। (Bihar Election 2025)
बिहार चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट
अलीनगर : मैथिली ठाकुर
हायाघाट : राम चंद्र प्रसाद
मुजफ्फरपुर : रंजन कुमार
गोपालगंज : सुभाष सिंह
बनियापुर : केदान नाथ सिंह
छपरा : छोटी कुमारी
सोनपुर : विनय कुमार सिंह
बक्सर : आनंद मिश्रा



