साइंस कॉलेज छात्रावास कांड: चार फरार आरोपी गिरफ्तार, अब तक 10 आरोपी पुलिस हिरासत में
Raipur Science College : थाना सरस्वती नगर क्षेत्र स्थित साइंस कॉलेज छात्रावास (Raipur Science College) में छात्रों के साथ हथियार और डंडे से मारपीट करने वाले चार फरार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तक कुल 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
यह भी पढ़े :- Pradhan Mantri Awas Yojana : मोदी-साय सरकार का संकल्प साकार, सूरजपुर में आवास योजना बनी आत्मनिर्भरता की नई पहचान
घटना 12 अक्टूबर 2025 की रात करीब 11:45 बजे की है। प्रार्थी उमादास मुखर्जी ने पुलिस को बताया कि करीब 50 से 60 लोगों का एक समूह छात्रावास में घुस आया और छात्रों के साथ हाथ-मुक्का, डंडा और चाकू से मारपीट की। घटना के दौरान आरोपियों ने छात्रावास का सामान चोरी कर वहां से फरार हो गए।
इस संबंध में थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 246/25 के तहत धारा 115(2), 191(2), 191(3), 333, 304(2) बी.एन.एस. के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
पहले 6 आरोपी गिरफ्तार
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना सरस्वती नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले ही छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
इनमें शामिल हैं –
- मोनेश उर्फ मोंटू केसरकर
- धर्माशुं सोनपिपरे
- गेबिन यादव
- प्रतीक यादव
- आकाश गुप्ता उर्फ बाबू
- थानेश्वर उर्फ सोनू साहू
अब चार और आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
पुलिस ने फरार आरोपियों की पतासाजी कर महत्वपूर्ण जानकारी के आधार पर चार और युवकों को गिरफ्तार किया –
- रोशन वागिरे, पिता किशोर वागिरे, उम्र 19 वर्ष, निवासी शिव मंदिर के पास, कोटा महंत तालाब।
- अरबान खान उर्फ टिन्टू, पिता अल्फाज खान, उम्र 18 वर्ष, निवासी कृष्णा नगर, कोटा महंत तालाब।
- मनीष तिवारी, पिता स्व. विनोद कुमार तिवारी, उम्र 20 वर्ष, निवासी कृष्णा नगर, कोटा।
- हाफिजुद्दीन उर्फ फैज, पिता भामीमुद्दीन, उम्र 19 वर्ष, निवासी संजय नगर, गौसिया चौक, टिकरापारा।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है। छात्रावास परिसर में भविष्य में किसी भी प्रकार की हिंसक घटना रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। (Raipur Science College)



