Google Analytics —— Meta Pixel

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत रायपुर शहरी में क्विज प्रतियोगिता, बच्चों में विज्ञान और गणित के प्रति बढ़ी जिज्ञासा

Block Level Quiz Competition: रायपुर शहरी विकासखंड में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत आयोजित ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन सरस्वती स्कूल पुरानी बस्ती में किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में गणित और विज्ञान विषयों के प्रति रुचि और जिज्ञासा को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में ब्लॉक के सभी 50 संकुलों के उच्च प्राथमिक, हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्तर से दो-दो स्टूडेंट्स ने भाग लिया। इस तरह कुल 300 छात्रों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता तीन स्तरों पर आयोजित की गई। सबसे पहले स्क्रीनिंग टेस्ट लिया गया, जिसमें सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले 10 संकुलों की टीमों का चयन किया गया।

यह भी पढ़ें:- साइंस कॉलेज छात्रावास कांड: चार फरार आरोपी गिरफ्तार, अब तक 10 आरोपी पुलिस हिरासत में

इसके बाद तीन रोचक राउंड जैसे क्वेश्चन राउंड, विजुअल राउंड और रैपिड फायर राउंड आयोजित किए गए। सभी प्रश्नों को सृजन पीएलसी टीम की ओर से बच्चों की वैज्ञानिक सोच और खोजी प्रवृत्ति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से तैयार किया गया था। प्रतियोगिता के दौरान कई स्तरों पर टाई की स्थिति भी बनी, जिसके बाद अतिरिक्त प्रश्नों के माध्यम से विजेताओं का चयन किया गया। (Block Level Quiz Competition)

हायर सेकेंडरी स्तर पर विजेता

  • प्रथम स्थान- बी.पी. पुजारी स्कूल
  • दूसरा स्थान- शहीद स्मारक स्कूल
  • तीसरा स्थान- हायर सेकेंडरी स्कूल, सेजेस मंगल बाजार

 

विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी प्रतिभागियों को उपस्थिति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए और सही उत्तर देने वाले छात्रों को विशेष पुरस्कार भी दिए गए। पुरस्कार वितरण समारोह में जिला मिशन समन्वयक अरुण शर्मा और सहायक परियोजना समन्वयक विश्व रंजन मिश्र उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को विज्ञान और गणित क्लब के माध्यम से निरंतर ज्ञानवर्धक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और विजेता छात्रों को जिला स्तर की प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी। (Block Level Quiz Competition)

विकासखंड स्त्रोत केंद्र समन्वयक शिरीष तिवारी ने सफल आयोजन के लिए सभी को धन्यवाद दिया और बच्चों को आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के संचालन में सृजन और सजग पीएलसी टीम की सक्रिय भूमिका रही। संकुल समन्वयकों ने रजिस्ट्रेशन, प्रमाणपत्र लेखन जैसी जिम्मेदारियां निभाईं। कार्यक्रम में शिक्षक विक्रम त्यागी, रीता मंडल, अंकिता तिवारी, बरखा शर्मा, चंचल शुक्ला, देवेंद्र कुमार साहू, बृजेंद्र तिवारी, रवि सिंहा, शची शर्मा, विजया शर्मा, श्रुति झा, श्वेता मानिकपुरी, सुनीता शर्मा, आशा यादव, आशा सिंह ठाकुर, ममता अहार, जाह्नवी यदु, टेकेश्वर चंद्राकर समेत समस्त संकुल समन्वयक उपस्थित थे। बच्चों और एस्कॉर्ट शिक्षकों के लिए भोजन की विशेष व्यवस्था भी की गई थी।

Back to top button
error: Content is protected !!