Google Analytics —— Meta Pixel

संविधान की किताब लेकर नाचने वाले नक्सलियों के रक्षक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM Modi on Naxalism: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित किया। साथ ही कहा कि देश में नक्सलवाद अब अपने अंतिम चरण में है। बीते 11 सालों में सरकार की सख्त और संवेदनशील नीति के कारण यह खतरा लगभग खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि पहले देश के 125 जिले नक्सली हिंसा से प्रभावित थे, जबकि आज यह संख्या घटकर सिर्फ 11 जिलों तक रह गई है। इनमें भी सिर्फ तीन जिले ऐसे हैं, जहां नक्सली प्रभाव अपेक्षाकृत ज्यादा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि नक्सलवाद वास्तव में माओवादी आतंक है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन के दौरान अर्बन नक्सल इतने प्रभावशाली थे कि नक्सली हमलों की खबरें जनता तक न पहुंचे इसके लिए वे सेंसरशिप चलाते थे।

यह भी पढ़ें:- राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत रायपुर शहरी में क्विज प्रतियोगिता, बच्चों में विज्ञान और गणित के प्रति बढ़ी जिज्ञासा

उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में देश का संविधान लागू होना चाहिए था, वहां रेड कॉरिडोर में संविधान का कोई नाम तक नहीं लेता था। PM मोदी ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि जो माथे पर संविधान की किताब लेकर नाचते हैं, वे आज भी नक्सलियों की रक्षा में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मैं बहुत जिम्मेदारी से कहता हूं कि जो माथे पर संविधान की किताब लेके नाचते हैं, वे आज भी माओवादी आतंकियों जो संविधान नहीं मानते हैं उनकी रक्षा के लिए दिन रात लगा देते हैं। PM मोदी ने कहा कि बीते 50-55 साल में नक्सलवाद से हजारों निर्दोष लोग और सैकड़ों सुरक्षाकर्मी मारे गए। नक्सली स्कूल और अस्पताल बनने नहीं देते थे और जो बने भी थे, उन्हें बम से उड़ा देते थे। इसका सबसे बड़ा नुकसान आदिवासी, दलित और गरीब समुदायों को हुआ। (PM Modi on Naxalism)

75 घंटों में 303 नक्सलियों ने सरेंडर किया: PM मोदी

उन्होंने कहा कि 2014 के बाद केंद्र सरकार ने भटके हुए युवाओं को मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया और अब उसका नतीजा दिख रहा है। बीते दशक में हजारों नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। प्रधानमंत्री ने बताया कि सिर्फ पिछले 75 घंटों में ही 303 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें से कई पर 1 करोड़ तक का इनाम था। उन्होंने कहा कि ये सभी अब बंदूक और बम छोड़कर भारत के संविधान को गले लगा रहे हैं। जब सरकार संविधान के प्रति समर्पित होती है तो गलत रास्ते पर गया व्यक्ति भी लौटकर उसी संविधान में अपनी आस्था जताता है। प्रधानमंत्री ने इसे देश में शांति, विकास और विश्वास की जीत बताया और कहा कि अब नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास की रोशनी पहुंच रही है और भारत एक अनस्टॉपेबल भारत की दिशा में आगे बढ़ रहा है। (PM Modi on Naxalism)

Back to top button
error: Content is protected !!