Google Analytics —— Meta Pixel

Diwali 2025 : इस दिवाली बन रहा अद्भुत शिववास योग: जानें कब और कैसे करें पूजा, मिलेगा धन-समृद्धि का वरदान

Diwali 2025 / पंडित यशस्वी योगेन्द्र शर्मा ज्योतिषाचार्य : दीपावली का पावन पर्व इस साल आज 20 अक्टूबर (सोमवार) को मनाया जा रहा है। सोमवार को भगवान शिवजी की आराधना का दिन होता है, इसलिए इस वर्ष दिवाली पर शिववास योग का बनना अत्यंत शुभ माना जा रहा है।

यह भी पढ़े :- धरती आबा से विज्ञान भवन तक: कोरिया जिले की विकास गाथा को मिली राष्ट्रीय पहचान

कार्तिक अमावस्या के दिन मनाई जाने वाली दीपावली अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। यह पांच दिनों तक चलने वाला पर्व है – धनतेरस, छोटी दिवाली, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज। इस दिन घरों को दीयों और रोशनी से सजाया जाता है तथा माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। (Diwali 2025)

इस साल दिवाली पर दो विशेष योग: भद्रवास और शिववास

इस वर्ष दिवाली पर भद्रवास योग और शिववास योग दोनों का संयोग बन रहा है।

  • भद्रवास योग – सुबह 8:44 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई शुभ कार्य या पूजन नहीं करना चाहिए।
  • शिववास योग – सुबह 6:48 बजे से प्रारंभ होगा। इस योग में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में धन-समृद्धि आती है।

पुराणों में क्या कहा गया है?

स्कंदपुराण में वर्णन है कि दीपावली के दिन सबसे पहले पितरों का श्राद्ध करना चाहिए।
सुबह स्नान के बाद देवताओं और पितरों की पूजा करें, फिर दही, दूध और घी से पार्वण श्राद्ध करें।
पितरों की शांति के बाद प्रदोष काल में माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की आराधना करना अत्यंत फलदायी होता है। (Diwali 2025)

लक्ष्मी पूजन के शुभ चौघड़िया मुहूर्त

मुहूर्त प्रकार समय
अमृत (सर्वोत्तम) प्रातः 6:25 बजे – 7:50 बजे
शुभ (उत्तम) प्रातः 9:15 बजे – 10:40 बजे
लाभ (उन्नति) दोपहर 2:56 बजे – 4:21 बजे
अपराह्न मुहूर्त दोपहर 3:44 बजे – 5:46 बजे
सायं मुहूर्त शाम 5:46 बजे – 7:21 बजे
अमृत (सर्वोत्तम) शाम 4:21 बजे – 5:46 बजे

शिववास योग का महत्व

इस योग में भगवान शिव की पूजा करने से

  • मानसिक शांति प्राप्त होती है,
  • बाधाओं का नाश होता है,
  • परिवार में सुख, शांति और समृद्धि आती है।

माना जाता है कि जो भक्त इस दिन सच्चे भाव से शिव-लक्ष्मी पूजन करते हैं, उनके घर धन, सौभाग्य और समृद्धि का स्थायी वास होता है।

लक्ष्मी जी की आरती

ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।
तुमको निशदिन सेवत, हर विष्णु विधाता॥
उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग माता।
सूर्य चंद्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।
दुर्गा रूप निरंजनी, सुख-संपति दाता।
जो कोई तुमको ध्याता, ऋद्धि-सिद्धि धन पाता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।
तुम ही पाताल निवासिनी, तुम ही शुभदाता।
कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी, भव निधि की त्राता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।
जिस घर तुम रहती हो, तांहि में हैं सद्गुण आता।
सब संभव हो जाता, मन नहीं घबराता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।
तुम बिन यज्ञ ना होता, वस्त्र न कोई पाता।
खान पान का वैभव, सब तुमसे आता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।
शुभ गुण मंदिर सुंदर, क्षीरोदधि जाता।
रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।
महालक्ष्मी जी की आरती, जो कोई नर गाता।
उर आनन्द समाता, पाप उतर जाता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।
ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।
तुमको निशदिन सेवत, हर विष्णु विधाता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।

गणेश जी की आरती

जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा ।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥
एक दंत दयावंत, चार भुजा धारी ।
माथे सिंदूर सोहे, मूसे की सवारी ॥
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा ।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥
पान चढ़े फल चढ़े, और चढ़े मेवा ।
लड्डुअन का भोग लगे, संत करें सेवा ॥
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा ।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥
अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया ।
बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया ॥
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा ।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥
‘सूर’ श्याम शरण आए, सफल कीजे सेवा ।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा ।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥
दीनन की लाज रखो, शंभु सुतकारी ।
कामना को पूर्ण करो, जाऊं बलिहारी ॥
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा ।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥

यह लेख केवल सामान्य जानकारी और अध्ययन हेतु है। इसमें दी गई बातें पारंपरिक मान्यताओं, धार्मिक ग्रंथों, लोककथाओं व अन्य स्रोतों पर आधारित हो सकती हैं, जिनकी व्याख्या समय, स्थान और व्यक्ति अनुसार बदल सकती है। पाठक इसे अपने विवेक व श्रद्धा से ग्रहण करें और आवश्यक होने पर विद्वानों/गुरुजनों से परामर्श लें।

Back to top button
error: Content is protected !!