Google Analytics —— Meta Pixel

शहीद ASP की पत्नी को DSP पद पर अनुकंपा नियुक्ति, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

Anukampa Niyukti : छत्तीसगढ़ सरकार ने शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुन्जे की धर्मपत्नी स्नेहा गिरपुन्जे को डीएसपी पद पर अनुकंपा नियुक्ति (Anukampa Niyukti) देने का फैसला किया है। स्नेहा गिरपुन्जे को पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में पोस्टिंग दी गई है और उन्हें ज्वाइनिंग दे दी गई है।

यह भी पढ़े :- रायपुर में जल्द लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, दिवाली के बाद कैबिनेट से मिलेगी मंजूरी

राज्य सरकार ने इस मामले को विशेष प्रकरण मानते हुए कैबिनेट की मंजूरी के बाद यह निर्णय लिया था। स्नेहा गिरपुन्जे के लिए यह नियुक्ति उनके पति के बहुमूल्य योगदान और शहादत के सम्मान में दी गई है।

एएसपी आकाश राव गिरपुन्जे सुकमा में आईईडी विस्फोट में शहीद हुए थे। उनकी शहादत और सेवाभाव को याद करते हुए राज्य सरकार ने उनके परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए यह अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की। (Anukampa Niyukti)

Back to top button
error: Content is protected !!