Google Analytics —— Meta Pixel

भाई दूज 2025: इस शुभ मुहूर्त में करें भाई को तिलक, जानें पूजा विधि और पर्व का महत्व

Bhai Dooj tilak muhurat 2025 / पंडित यशस्वी योगेन्द्र शर्मा ज्योतिषाचार्य : भाई-बहन के स्नेह और अटूट रिश्ते का प्रतीक पर्व भाई दूज दीपावली के पांच दिवसीय महापर्व का अंतिम दिन होता है। इसे ‘यम द्वितीया’ (Yam Dwitiya) के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी आयु, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हैं, जबकि भाई अपनी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का वचन देते हैं।

यह भी पढ़े :- मुख्यमंत्री साय ने बगिया में सुनी आम जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

इस वर्ष भाई दूज का पर्व 23 अक्टूबर 2025, गुरुवार को मनाया जाएगा। आइए जानते हैं इस दिन तिलक का शुभ मुहूर्त और पूजा की सही विधि। (Bhai Dooj tilak muhurat 2025)

 भाई दूज 2025 तिलक का शुभ मुहूर्त

मुख्य तिलक का समय: दोपहर 01:13 बजे से 03:28 बजे तक
 अवधि — लगभग 2 घंटे 15 मिनट

अन्य शुभ मुहूर्त:

  • अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:43 से दोपहर 12:28 बजे तक
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 01:58 से 02:43 बजे तक
  • अमृत काल: शाम 6:57 से रात 8:45 बजे तक

 दोपहर का मुहूर्त तिलक के लिए सबसे शुभ माना गया है।

 भाई दूज पूजा विधि 

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
  • पूजा थाली में रोली/कुमकुम, अक्षत (चावल), मिठाई, नारियल, पान, सुपारी, कलावा और दीपक रखें।
  • घर के ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) में आटे या चावल से चौक बनाएं।
  • भाई को स्वच्छ आसन पर पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठाएं।
  • भगवान गणेश और यम देव का ध्यान करें, फिर भाई के माथे पर रोली और अक्षत का तिलक लगाएं।
  • भाई के हाथ में कलावा बांधें, दीपक जलाकर आरती करें और मिठाई खिलाएं।
  • परंपरा के अनुसार, बहनें भाई को अपने हाथों से भोजन कराती हैं।
  • तिलक के बाद भाई बहन को उपहार देता है और उसकी रक्षा का वचन देता है।

 भाई दूज का महत्व

पौराणिक कथा के अनुसार, इस दिन मृत्यु के देवता यमराज अपनी बहन यमुना के घर गए थे। यमुना ने प्रेमपूर्वक उनका स्वागत किया, तिलक लगाया और भोजन कराया। इससे प्रसन्न होकर यमराज ने वरदान दिया कि जो भाई इस दिन बहन से तिलक करवाएगा और उसके हाथ का भोजन करेगा, उसे अकाल मृत्यु का भय नहीं रहेगा और वह दीर्घायु होगा।

इसलिए इस पर्व को ‘यम द्वितीया’ कहा जाता है। भाई दूज का दिन भाई-बहन के रिश्ते में मिठास, स्नेह और विश्वास को और गहरा करने का प्रतीक है। (Bhai Dooj tilak muhurat 2025)

यह लेख केवल सामान्य जानकारी और अध्ययन हेतु है। इसमें दी गई बातें पारंपरिक मान्यताओं, धार्मिक ग्रंथों, लोककथाओं व अन्य स्रोतों पर आधारित हो सकती हैं, जिनकी व्याख्या समय, स्थान और व्यक्ति अनुसार बदल सकती है। पाठक इसे अपने विवेक व श्रद्धा से ग्रहण करें और आवश्यक होने पर विद्वानों/गुरुजनों से परामर्श लें।

Back to top button
error: Content is protected !!