Google Analytics —— Meta Pixel

वन विभाग की तत्परता से मृत हाथी का मामला सुलझा, तीन आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन विभाग ने तत्परता दिखाते हुए रायगढ़ वनमंडल के ग्राम केराखोल में मृत पाए गए हाथी के मामले का खुलासा कर दिया है।

यह भी पढ़े :- मुख्यमंत्री साय से पंजाब मंत्रियों की मुलाकात, 350वें गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस में शामिल होने का आमंत्रण

वनमंडलाधिकारी के नेतृत्व में पहुंची टीम ने स्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि हाथी की मौत बिजली के तार की चपेट में आने से हुई है। मौके से तार, सूखे पत्ते, मिट्टी के निशान और संदिग्ध वस्तुएं बरामद की गईं। हाथी के पेट में मिले स्नेयर (फंदे) को भी जब्त किया गया।

वन मंत्री के निर्देश पर तीन सदस्यीय पशुचिकित्सा टीम द्वारा किए गए पोस्टमार्टम में भी विद्युत करंट को ही मृत्यु का कारण बताया गया। पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में तीन आरोपियों –

  • वीर सिंग मांझी (28 वर्ष, ग्राम केराखोल),
  • रामनाथ राठिया (42 वर्ष, ग्राम औराईमुड़ा) और
  • बसंत राठिया (40 वर्ष, ग्राम केराखोल) – की पहचान कर गिरफ्तारी की गई।

पूछताछ में आरोपी वीर सिंग मांझी ने स्वीकार किया कि खेतों की रखवाली के लिए उन्होंने साथियों के साथ बिजली के तार बिछाए थे, जिसके संपर्क में आने से हाथी की मौत हो गई। आरोपियों ने तार और लोहे का सामान स्वयं खरीदा था।

तीनों आरोपियों के विरुद्ध वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की धारा 9 और 51 के तहत मामला दर्ज कर 21 अक्टूबर को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। प्रकरण की विस्तृत जांच जारी है।

Back to top button
error: Content is protected !!