Google Analytics —— Meta Pixel

IPS डांगी केस पर सरकार का सख्त रुख, CM बोले – अधिकारी बड़ा हो या छोटा, जांच जरूर होगी

IPS Sex Scandal : वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रतनलाल डांगी पर लगे यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने कहा, “चाहे कोई भी अधिकारी हो, अगर आरोप लगे हैं तो जांच जरूर होगी, और अगर जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो कार्रवाई भी निश्चित रूप से की जाएगी।

यह भी पढ़े :- वन विभाग की तत्परता से मृत हाथी का मामला सुलझा, तीन आरोपी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री यह बयान उस समय दे रहे थे जब वे मरवाही विधायक प्रणव मरपच्ची की माता के निधन पर आयोजित तेरहवीं कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के साथ पहुंचे थे। वहीं मीडिया के सवाल पर उन्होंने यह प्रतिक्रिया दी।

7 साल तक उत्पीड़न का आरोप, पीड़िता ने दिए डिजिटल साक्ष्य

एक सब-इंस्पेक्टर (SI) की पत्नी, जो पेशे से योग प्रशिक्षक हैं, ने 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी रतनलाल डांगी पर लगातार सात वर्षों तक शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं।
महिला का दावा है कि उसके पास कई आपत्तिजनक डिजिटल साक्ष्य हैं, जिन्हें उसने उच्च अधिकारियों को सौंपा है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस मुख्यालय ने प्रारंभिक जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।

2017 में हुई थी मुलाकात, आरोप — सोशल मीडिया से लेकर बंगले तक उत्पीड़न

शिकायत के अनुसार, महिला की डांगी से पहली मुलाकात साल 2017 में कोरबा में हुई, जब वे एसपी पद पर तैनात थे।
शुरुआत में सोशल मीडिया पर बातचीत हुई, फिर वीडियो कॉल के ज़रिए योग सिखाने का सिलसिला शुरू हुआ।

महिला का आरोप है कि दंतेवाड़ा, राजनांदगांव, सरगुजा और बिलासपुर में आईजी रहते हुए भी डांगी ने लगातार परेशान किया। यहां तक कि बिलासपुर में आईजी पद पर रहते हुए, उन्होंने कथित रूप से पत्नी की गैरमौजूदगी में बंगले पर बुलाने का दबाव बनाया। (IPS Sex Scandal)

सरकार की नजर जांच पर

मुख्यमंत्री के सख्त बयान के बाद अब यह मामला राज्य के पुलिस और प्रशासनिक गलियारों में सुर्खियों का केंद्र बन गया है। पुलिस मुख्यालय ने जांच की जिम्मेदारी एक आईजी रैंक के अधिकारी को सौंपी है, जिनकी टीम में महिला अफसरों को भी शामिल किया गया है।
अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि जांच रिपोर्ट कब सामने आती है, क्योंकि मुख्यमंत्री के शब्दों में – “अगर सच्चाई सामने आई, तो किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। (IPS Sex Scandal)

Back to top button
error: Content is protected !!