Chhattisgarh पुलिस की बड़ी सफलता : अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार
Chhattisgarh Crimes News : गरियाबंद जिले की पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 96 मोबाइल फोन, सोना-चांदी के आभूषण, नगदी रकम, कार और बाइक सहित कुल 27 लाख 42 हजार 520 रुपए का चोरी का माल बरामद किया है।
यह भी पढ़े :- पंडवानी ने दी छत्तीसगढ़ को विश्व पहचान : मुख्यमंत्री साय
यह कार्रवाई थाना देवभोग और थाना अमलीपदर में दर्ज चार चोरी के मामलों के सिलसिले में की गई। गिरोह के सदस्य ओडिशा के नवरंगपुर जिले और छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के निवासी हैं।
एसपी गरियाबंद ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने एसडीओपी मैनपुर विकास पाटले के नेतृत्व में ओडिशा के चांदाहांडी, देवभोग और रायपुर के परसदा में दबिश दी। मुख्य आरोपी सूरज बारिक से पूछताछ में चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ, जिसमें पांच अन्य साथियों की संलिप्तता भी सामने आई।
पुलिस ने बरामदगी में शामिल सामानों की कुल कीमत लगभग ₹27,42,520 बताई है, जिसमें –
- 96 मोबाइल फोन (₹12,10,400)
- सोने के 43.04 ग्राम और चांदी के 2.109 किग्रा आभूषण/मूर्तियां (₹8,45,120)
- नकद ₹57,000
- मारुति ब्रेजा कार और हीरो पैशन प्रो बाइक (₹6,30,000) शामिल हैं।
पुलिस ने सभी छह आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, वहीं फरार आरोपी दीप उर्फ ध्रुवा मिस्त्री की तलाश जारी है। (Chhattisgarh Crimes News)
गिरफ्तार आरोपी
भुवनेश्वर बारिक, लिंगराज नेताम, भूपेंद्र नेताम, सूरज बारिक, देवाशीष राउत (सभी नवरंगपुर, ओडिशा) और प्रीत मिस्त्री (परसदा, रायपुर)।
फरार आरोपी: दीप उर्फ ध्रुवा मिस्त्री, निवासी परसदा, रायपुर। (Chhattisgarh Crimes News)



