देव उठनी एकादशी पर जागेंगे श्रीहरि, गूंजेंगी शहनाइयां – जानें नवंबर-दिसंबर के विवाह मुहूर्त
Dev Uthani Ekadashi / पंडित यशस्वी योगेन्द्र शर्मा ज्योतिषाचार्य : कार्तिक माह की शुक्ल एकादशी को देवउठनी एकादशी (Dev Uthani Ekadashi) कहा जाता है। यह सभी एकादशियों में सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है, क्योंकि इस दिन सृष्टि के पालनहार भगवान विष्णु योगनिद्रा से जागते हैं। परंपरा के अनुसार, श्रीहरि के जागने के साथ ही सभी शुभ और मांगलिक कार्यों की शुरुआत मानी जाती है।
यह भी पढ़े :- “भगत सिंह जैसे हमास?”- कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के बयान पर देशभर में हंगामा
इसी कारण इसे देव प्रबोधिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की भी विशेष पूजा-अर्चना की जाती है।
देवउठनी के अगले दिन तुलसी विवाह
इस वर्ष 2 नवंबर 2025 को तुलसी विवाह (Tulsi Vivah) मनाया जाएगा। भक्त इस दिन पूरे विधि-विधान से भगवान शालिग्राम और माता तुलसी का विवाह कराते हैं।
मान्यता है कि जिन दंपतियों को संतान प्राप्ति में बाधा होती है, वे यदि इस दिन तुलसी विवाह कराते हैं तो जीवन में सुख-समृद्धि और संतान सुख प्राप्त होता है।
नवंबर 2025 के विवाह मुहूर्त
देवउठनी एकादशी के बाद विवाह के कई शुभ मुहूर्त रहेंगे।
नवंबर के प्रमुख शुभ मुहूर्त:
➡️ 2, 3, 5, 8, 12, 13, 16, 17, 18, 21, 22, 23, 25 और 30 नवंबर।
दिसंबर 2025 के शुभ मुहूर्त
4, 5 और 6 दिसंबर को विवाह के लिए सर्वोत्तम तिथियां मानी जा रही हैं। इसके बाद 16 दिसंबर से खरमास (मलमास) की शुरुआत होगी, जिसके चलते विवाह और अन्य शुभ कार्य रोक दिए जाते हैं।
शुभ मुहूर्त का महत्व
हिंदू धर्म में किसी भी मांगलिक कार्य की सफलता शुभ मुहूर्त पर निर्भर मानी जाती है।
इसी कारण विवाह, नामकरण, गृह प्रवेश और सगाई जैसे सभी संस्कार शुभ तिथि और ग्रह नक्षत्रों के अनुसार संपन्न किए जाते हैं।
विवाह जीवन का सबसे पवित्र और शुभ संस्कार है, इसलिए इसे केवल शुभ मुहूर्त में ही किया जाना श्रेयस्कर माना गया है।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी और अध्ययन हेतु है। इसमें दी गई बातें पारंपरिक मान्यताओं, धार्मिक ग्रंथों, लोककथाओं व अन्य स्रोतों पर आधारित हो सकती हैं, जिनकी व्याख्या समय, स्थान और व्यक्ति अनुसार बदल सकती है। पाठक इसे अपने विवेक व श्रद्धा से ग्रहण करें और आवश्यक होने पर विद्वानों/गुरुजनों से परामर्श लें।



