Google Analytics —— Meta Pixel

पाकिस्तान से मजबूत करेंगे रिश्ते, लेकिन भारत की कीमत पर नहीं: अमेरिका

US Minister Marco Rubio: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के साथ रिश्तों को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि अमेरिका पाकिस्तान के साथ अपने रिश्ते मजबूत करना चाहता है, लेकिन यह भारत की कीमत पर नहीं होगा। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों के साथ अच्छे रिश्ते रखना अमेरिका की संतुलित विदेश नीति का हिस्सा है। रुबियो ने कहा कि भारत समझदार है, जानता है हमें कई देशों से रिश्ते रखने पड़ते हैं। रुबियो ने कहा कि अमेरिका और पाकिस्तान पहले से ही आतंकवाद के खिलाफ मिलकर काम करते रहे हैं, लेकिन इसका भारत-अमेरिका दोस्ती पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

यह भी पढ़ें:- मलेशिया में आसियान शिखर सम्मेलन का आयोजन, PM मोदी बोले- हर संकट में मित्र देशों के साथ खड़ा है भारत

उन्होंने कहा कि भारतीय डिप्लोमेसी में समझदारी है। वे जानते हैं कि हमें कई देशों से रिश्ते रखने पड़ते हैं। उनके भी कई देशों से रिश्ते हैं। यही समझदारी भरी विदेश नीति है। पाकिस्तान से फिर रणनीतिक दोस्ती बनाना चाहते हैं। एक पत्रकार ने सवाल किया कि क्या पाकिस्तान से अमेरिका की बढ़ती नजदीकी का कारण भारत-पाक तनाव को शांत कराना है ? इस पर रुबियो ने जवाब दिया- नहीं, हमने पहले ही पाकिस्तान से बातचीत शुरू कर दी थी। हम उनके साथ रणनीतिक दोस्ती फिर से बनाना चाहते हैं। कई ऐसे क्षेत्र हैं, जहां हम साथ काम कर सकते हैं।

दोस्ती के रास्ते ढूंढना मकसद: रुबियो 

रुबियो ने कहा कि अमेरिका का मकसद जितने देशों से संभव हो, दोस्ती के रास्ते ढूंढना है। हम पाकिस्तान के साथ आतंकवाद के खिलाफ साझेदारी बढ़ाना चाहते हैं, लेकिन यह भारत या किसी और के साथ हमारे रिश्तों की कीमत पर नहीं होगा। बता दें कि इसी साल मई में भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद अमेरिका और पाकिस्तान के रिश्तों में नई गर्माहट आई है। 10 मई को राष्ट्रपति ट्रंप ने दोनों देशों के बीच सीजफायर कराने का दावा किया था, जिसे पाकिस्तान ने सपोर्ट करते हुए ट्रंप को नोबेल के लिए नॉमिनेट भी किया। (US Minister Marco Rubio)

बलूचिस्तान में पोर्ट बनाने का प्रस्ताव

जून में पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने ट्रंप से गुप्त मुलाकात की थी। सितंबर में PM शहबाज शरीफ और मुनीर ने व्हाइट हाउस में ट्रंप से मुलाकात की, जहां शरीफ ने ट्रंप को शांति दूत कहा। रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान ने हाल ही में अमेरिका को बलूचिस्तान के पसनी शहर में एक नया पोर्ट डेवलप करने का प्रस्ताव दिया है। यह पोर्ट अरब सागर के किनारे होगा, जो चीन के पोर्ट ग्वादर से सिर्फ 112 किमी दूर है। प्रस्ताव में स्पष्ट किया गया है कि यह बंदरगाह सिर्फ व्यापार और खनिजों के लिए होगा, अमेरिका को सैन्य बेस बनाने की अनुमति नहीं होगी। (US Minister Marco Rubio)

पाकिस्तान पर सिर्फ 19% टैरिफ

इस पोर्ट से अमेरिका को तांबा और एंटीमनी जैसे महत्वपूर्ण खनिजों तक आसान पहुंच मिलेगी। 2024 में दोनों देशों के बीच 10.1 अरब डॉलर का व्यापार हुआ, जो 2023 की तुलना में 6.3% ज्यादा है। अमेरिका ने पाकिस्तान को 2.1 अरब डॉलर का निर्यात किया, जबकि 5.1 अरब डॉलर का आयात। व्यापार घाटा अमेरिका के पक्ष में व्यापार घाटा अमेरिका के पक्ष में 3 अरब डॉलर रहा। ट्रम्प प्रशासन ने पाकिस्तान पर 19% टैरिफ लगाया है, जबकि भारत पर 50%। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अमेरिका, पाकिस्तान को चीन से दूर करने की रणनीति पर काम कर रहा है। अमेरिका की यह कूटनीति संकेत देती है कि वह दक्षिण एशिया में संतुलित साझेदारी बनाए रखना चाहता है। भारत के साथ उसकी रणनीतिक साझेदारी कायम रहेगी, वहीं पाकिस्तान के साथ सहयोग बढ़ाकर वह चीन के प्रभाव को सीमित करने की कोशिश कर रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!