बिहार चुनाव 2025: महिलाओं को ₹2,500, भूमिहीनों को जमीन – महागठबंधन ने खोले वादों के पत्ते
कांग्रेस ने जारी की वादों की सूची, आज होगा आधिकारिक घोषणापत्र जारी
Mahagathbandhan Menifesto : छठ पर्व के समापन के साथ ही बिहार में चुनावी माहौल गरमाने लगा है। सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपनी रैलियों और जनसभाओं की तैयारियां तेज़ कर दी हैं। इसी बीच महागठबंधन की ओर से कांग्रेस ने महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और भूमिहीन परिवारों को लेकर बड़ी गारंटियों (Mahagathbandhan Menifesto) की घोषणा की है।
यह भी पढ़े :- राज्योत्सव को लेकर नवा रायपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर
कांग्रेस ने साझा की महागठबंधन की प्रमुख गारंटियां
कांग्रेस नेता कृष्णा अल्लावरु ने सोमवार को पटना में बताया कि बिहार के लिए महागठबंधन की प्रमुख प्रतिबद्धताओं में शामिल हैं-
महिलाओं को ₹2,500 की मासिक वित्तीय सहायता
- प्रत्येक परिवार को ₹25 लाख तक का मुफ्त चिकित्सा उपचार कवरेज
- भूमिहीन परिवारों को 3 से 5 डिसमिल भूमि का आवंटन
- उन्होंने कहा कि यह घोषणाएँ बिहार के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में ठोस कदम होंगी।
आज जारी होगा महागठबंधन का घोषणापत्र
कांग्रेस के अनुसार, महागठबंधन आज अपना आधिकारिक घोषणापत्र जारी (Mahagathbandhan Menifesto) करेगा, जिसमें रोज़गार, महंगाई, शिक्षा और किसान कल्याण जैसे विषयों पर फोकस किया जाएगा। वहीं, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) भी अपने उम्मीदवारों के समर्थन में राज्यभर में रैलियों की तैयारी में जुटा है।
आरजेडी ने 27 नेताओं को किया निष्कासित
उधर, राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में 27 नेताओं को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।
पार्टी मुख्यालय से जारी बयान में कहा गया कि इन नेताओं ने या तो निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दायर किया था या आधिकारिक आरजेडी प्रत्याशियों का विरोध किया। आरजेडी ने इसे “पार्टी अनुशासन और संगठनात्मक एकता बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम” बताया।



