Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh News : जमीन का न्याय करने वाले निकले जुआरी, पटवारियों की करतूत उजागर

रमन नगर में देर रात छापा, सात पटवारी और एक निजी ऑपरेटर गिरफ्तार - 2 कार, 2 स्कूटी, 40 हजार नकद बरामद

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से प्रशासन की साख पर बट्टा लगाने वाला मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने शनिवार देर रात रमन नगर स्थित एक मकान में छापा मारकर सात पटवारियों और एक निजी ऑपरेटर को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़े :- बिहार चुनाव 2025: महिलाओं को ₹2,500, भूमिहीनों को जमीन – महागठबंधन ने खोले वादों के पत्ते

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि गिरफ्तार आरोपियों में राजस्व पटवारी संघ के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष ज्योतिष सर्वे का नाम भी शामिल है — जिन पर जमीनों के रिकॉर्ड और न्याय की जिम्मेदारी होती है।

20 लाख का जुआ-सामान जब्त

पुलिस ने मौके से लगभग ₹40,200 नकद, 52 ताश की गड्डियाँ, 6 मोबाइल फोन, 2 कार और 2 स्कूटी जब्त की हैं। अनुमान है कि जुए के अड्डे से करीब 20 लाख रुपये मूल्य का सामान बरामद हुआ है। सभी आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम (Public Gambling Act) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस की कार्रवाई और पकड़े गए आरोपी

सूत्रों के अनुसार, पुलिस को कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि रमन नगर के एक घर में सरकारी कर्मचारियों का जमावड़ा लग रहा है। शनिवार देर रात कोतवाली थाना प्रभारी ने विशेष टीम गठित कर छापा मारा — जैसे ही दरवाजा टूटा, अंदर का नज़ारा प्रशासनिक तंत्र की पोल खोलने वाला था।

गिरफ्तार आरोपी:

  • ज्योतिष सर्वे – कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष, राजस्व पटवारी संघ (जांजगीर)
  • गोविंद कंवर – कोरबा
  • उमेश पटेल – सक्ती
  • हेमचंद तिवारी – जांजगीर
  • राहुल प्रताप सिंह – जांजगीर
  • देवेश अम्बष्ट – जांजगीर
  • रवि राठौर – जांजगीर
  • हरीश सिंह – निजी ऑपरेटर

जनता में आक्रोश — “जो जमीन का न्याय करें, वही जुए की बाजी खेलें?”

इस घटना के बाद जिलेभर में आक्रोश है। सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं
“जिन पर किसानों और नागरिकों की जमीन का रिकॉर्ड सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी है, अगर वही जुआरी बन जाएँ तो न्याय की उम्मीद किससे करें?”

घटना के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है। विभागीय जांच और निलंबन की कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। पुलिस फिलहाल आरोपियों के मोबाइल और वाहनों की जांच कर रही है। (Chhattisgarh News)

Back to top button
error: Content is protected !!