Bihar Election 2025 Phase 2 Voting : बिहार में दूसरे चरण के लिए वोटिंग शुरू – सुबह से मतदान केंद्रों पर लगी लंबी कतारें
पीएम मोदी, प्रशांत किशोर और कई नेताओं ने की अधिक से अधिक मतदान की अपील
Bihar Election 2025 Phase 2 Voting : बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज मतदान जारी है। सुबह से ही विभिन्न जिलों के मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं। मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह नजर आ रहा है। पहले चरण के मतदान के बाद अब सभी की निगाहें इस चरण पर टिकी हैं।
यह भी पढ़े :- Red Fort Blast Updates : दिल्ली में कार ब्लास्ट, 11 की मौत- छत्तीसगढ़ सीएम साय बोले, “यह देश को झकझोरने वाला हमला है”
प्रशांत किशोर बोले – “बदलाव के लिए वोट करिए”
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान की अपील की। उन्होंने कहा, “जो रिकॉर्ड पिछले चरण में बना है, उसे आज तोड़ दीजिए। बिहार में बदलाव के लिए वोट करिए — अपने बच्चों की शिक्षा और रोजगार के लिए वोट करिए।”
पप्पू यादव ने कहा – “बिहार की जनता बदलाव चाहती है”
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, “SIR में 69 लाख वोट काटे गए, फिर मतदान कैसे बढ़ सकता है? लेकिन बिहार एक बड़े बदलाव की ओर बढ़ रहा है। नई पीढ़ी नया सपना देख रही है।”
प्रधानमंत्री मोदी ने की मतदान की अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा, “बिहार विधानसभा चुनावों में आज दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग है। सभी मतदाताओं से निवेदन है कि बढ़-चढ़कर भाग लें और मतदान का नया रिकॉर्ड बनाएं। पहली बार वोट देने जा रहे युवाओं से विशेष आग्रह है कि वे खुद भी मतदान करें और दूसरों को भी प्रेरित करें।” (Bihar Election 2025 Phase 2 Voting)
एनडीए के पक्ष में माहौल: उपेंद्र कुशवाहा
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने दावा किया कि जनता बड़े उत्साह के साथ एनडीए के पक्ष में वोट कर रही है। उन्होंने कहा, “मतदान केंद्रों पर भारी भीड़ यह साफ दिखा रही है कि बिहार की जनता एनडीए के साथ है। हर तरफ माहौल चकाचक है।” (Bihar Election 2025 Phase 2 Voting)



