कोरबा कलेक्टर के खिलाफ 14 आरोपों की जांच पूरी, रिपोर्ट सौंपने की तैयारी
रायपुर । कोरबा कलेक्टर अजीत बसंत के खिलाफ पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर द्वारा की गई शिकायत की जांच पूरी हो गई है। बिलासपुर संभाग आयुक्त सुनील कुमार जैन ने बताया कि जांच रिपोर्ट तैयार कर ली गई है और इसे दो से तीन दिनों में राज्य सरकार को सौंपा जाएगा।
यह भी पढ़े :- Dharmendra Latest Health Update : धर्मेंद्र के निधन की अफवाहों पर भड़कीं हेमा मालिनी
आयुक्त जैन ने बताया कि शिकायत में लगाए गए 14 बिंदुओं पर विस्तृत जांच की गई है। इस दौरान कंवर से आरोपों के समर्थन में दस्तावेज मांगे गए, जिन्हें उन्होंने प्रस्तुत किया। साथ ही, कलेक्टर अजीत बसंत से भी सभी बिंदुओं पर स्पष्टीकरण लिया गया।
गौरतलब है कि पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर ने कलेक्टर बसंत पर 14 गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने रायपुर में पहुंचकर जांच की मांग को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी थी। मामले ने राजनीतिक रंग लेने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने कंवर से मुलाकात की थी।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जांच की जिम्मेदारी बिलासपुर संभाग आयुक्त को सौंपी गई थी। अब तैयार रिपोर्ट के आधार पर राज्य सरकार यह तय करेगी कि कलेक्टर अजीत बसंत के खिलाफ आगे क्या कार्रवाई की जाएगी।



